Categories: विदेश

Indian Navy Supremacy: ये इंडियन नेवी है, कहीं भी जा सकती है… दुनिया के सामने विदेशी मंत्री ने कर दी भारत की नौसेना की तारीफ, चीन-US जल कर हो जाएंगे राख

India-Philippines Navy Drill: साउथ चाइना सी के जिस हिस्से में दोनों देशों की नेवी ने ड्रिल किया है, उसे चीन का सी बैकयार्ड बताया जा रहा है, जिससे फिलीपींस के पूर्व विदेश मंत्री तियोदोरो एल लोक्सिन भड़क गए।

Published by Shubahm Srivastava

India-Philippines Navy Drill: भारतीय नौसेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली नौसेनाओं में से एक है। यह किसी भी दुश्मन को परास्त करने की क्षमता रखती है, चाहे वह चीनी नौसेना ही क्यों न हो। अब इसे लेकर दक्षिण एशिया में काफी हलचल मची हुई है। दरअसल, हाल ही में भारत और फिलीपींस ने दक्षिण चीन सागर में एक साथ नौसैनिक अभ्यास किया। अब इस नौसैनिक अभ्यास को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

दक्षिण चीन सागर के जिस हिस्से में दोनों देशों की नौसेनाओं ने अभ्यास किया, उसे चीन का पिछवाड़ा कहा जा रहा है, जिससे फिलीपींस के पूर्व विदेश मंत्री तियोदोरो एल. लोक्सिन नाराज हो गए। और उन्होंने दुनिया के सामने भारतीय नौसेना की ऐसी तारीफ़ की कि शायद चीन उसे सुनकर चिढ़ जाए।

ये इंडियन नेवी है, कहीं भी जा सकती है…

दरअसल, एक लेख में बताया गया था कि जिस जगह भारत-फिलीपींस ने नौसैनिक अभ्यास किया, वह चीन का समुद्री पिछवाड़ा है। सवाल पूछा गया था कि क्या भारत चीन के समुद्री पिछवाड़े में घुस रहा है? इस पर डॉ. मिन्ह ट्रान नाम के एक यूजर ने लिखा, “यह चीन का समुद्री पिछवाड़ा नहीं है। यह अभ्यास फिलीपींस के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) के अंदर हुआ। यह जगह मुख्यभूमि चीन से हज़ारों किलोमीटर दूर है।” इसे रीट्वीट करते हुए तियोदोरो एल. लोक्सिन ने बिना किसी झिझक के भारतीय नौसेना की तारीफ की।

Related Post

फिलीपींस के पूर्व विदेश मंत्री, तियोदोरो एल लोक्सिन ने कहा कि, इंडियन नेवी ही एकमात्र ऐसी है, जिसमें जहां चाहें वहां जाने का दम है। पश्चिमी नौसेनाएं तो बस बिन साज के ऐसे गाती हैं, जैसे बिन ताकत के गायक…

फिलीपींस और चीन के बीच समुद्री इलाकों को लेकर विवाद

लोक्सिन का बयान दरअसल चीन की उस आदत पर कटाक्ष है जो सुदूर समुद्री इलाकों पर भी अपना अधिकार जताने की कोशिश करती है। बीजिंग पहले से ही दक्षिण चीन सागर में कई छोटे द्वीपों और चट्टानों पर अपना दावा कर रहा है, जबकि अंतरराष्ट्रीय कानून और कई देशों के दावे उसके खिलाफ हैं। फिलीपींस के अनन्य आर्थिक क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून द्वारा मान्यता प्राप्त है और इसमें किसी तीसरे देश का हस्तक्षेप उचित नहीं है।

Pakistan Independence Day: एक साथ आजाद हुए भारत-PAK, लेकिन पाकिस्तान एक दिन पहले क्यों मनाता है स्वतंत्रता दिवस?

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Ram Navami Ke Upay 2026: राम नवमी के दिन कर लें ये उपाय, खुश हो जाएंगे रामलाला

Ram Navami Ke Upay: कल देश भर में राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे…

March 26, 2026

‘धुरंधर 2’ के बाद इस फिल्म में गर्दा उड़ाएंगी सारा अर्जुन, चमक गई किस्मत, ये एक्टर करेगा लीड

Sara Arjun New Film: बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2'में अपना सिक्का जमाने के बाद अब सारा…

March 26, 2026

IPL 2026: 13 शहरों में 70 मैच, BCCI ने किया आईपीएल के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, देखें लिस्ट

TATA IPL 2026 second phase schedule: क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने TATA इंडियन प्रीमियर लीग…

March 26, 2026

Petrol Price Hike: नायरा प्राइवेट कंपनी ने बढ़ा दिए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमते

Petrol Price Rate Today: ईरान-ईजराइल में चल रहे वॉर का असर कहीं-न कहीं भारत में…

March 26, 2026

UP SI ASI result 2026 Out: यूपी एसआई एएसआई रिजल्ट 2026 घोषित, यहां चेक करें चयनित उम्मीदवारों की सूची

UP SI ASI result 2026 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने…

March 26, 2026