Categories: विदेश

क्या एलन मस्क लड़ेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव? सामने आया जवाब, सुन ट्रंप के उड़ गए होश

Elon Musk America Party: एलन मस्क ने अमेरिका में नई पार्टी अमेरिका पार्टी की घोषणा कर दी है, लेकिन वो राष्ट्रपति का चुनाव नहीं लड़ सकते हैं, क्योंकि उनका जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ है।

Published by Sohail Rahman

Elon Musk America Party: विश्व प्रसिद्ध उद्योगपति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अब राजनीति में उतर गए हैं। शनिवार (5 जुलाई, 2025) को उन्होंने अमेरिका में अपनी नई पार्टी अमेरिका पार्टी शुरू करने की घोषणा की। एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “आज अमेरिका पार्टी बनाई गई है ताकि आप अपनी आजादी वापस पा सकें।” इससे एक दिन पहले उन्होंने एक पोल कराया था, जिसमें उन्होंने पूछा था कि क्या अमेरिका को नई पार्टी की जरूरत है? ज्यादातर लोगों ने हां में जवाब दिया था। इसके बाद मस्क ने पार्टी बनाने का फैसला किया।

मस्क ने क्या कहा?

मस्क का कहना है कि डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों ही पार्टियां अब जनता के लिए काम नहीं कर रही हैं। उन्होंने दोनों को मिलाकर ‘यूनीपार्टी’ कहा और कहा कि लोग अब बदलाव चाहते हैं। एलन मस्क राजनीति में उतर तो गए हैं, लेकिन वे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ सकते। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिकी संविधान के मुताबिक, अमेरिका में जन्म लेने वाले लोग ही राष्ट्रपति बन सकते हैं। एलन मस्क का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ था और उन्हें 2002 में अमेरिकी नागरिकता मिली थी। उन्होंने खुद कहा था, “मैं राष्ट्रपति नहीं बन सकता क्योंकि मेरा जन्म अफ्रीका में हुआ है।

मस्क के पास कितनी संपत्ति?

फोर्ब्स के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क जिनकी संपत्ति करीब 405 अरब डॉलर है, अपनी नई पार्टी अमेरिका पार्टी के सबसे बड़े दानदाता बन सकते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका पीएसी नाम का मस्क का समूह 2024 में डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव में करीब 337 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। अब माना जा रहा है कि इस पैसे का इस्तेमाल मस्क की नई पार्टी की मदद के लिए किया जा सकता है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि 2025 में कितना पैसा खर्च होगा।फिलहाल एलन मस्क की नई पार्टी में मस्क के अलावा किसी अन्य नेता की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

Related Post

ये नेता मस्क के साथ जा सकते हैं?

कुछ लोगों का मानना ​​है कि हाल ही में ट्रंप के ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ के खिलाफ वोट करने वाले अमेरिकी सांसद थॉमस मैसी मस्क की राजनीतिक पहल में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, फॉरवर्ड पार्टी के सह-संस्थापक एंड्रयू यांग ने मस्क के साथ सहयोग करने की इच्छा जताई है। यांग और मस्क दोनों ही मौजूदा दो-पक्षीय प्रणाली (डेमोक्रेट-रिपब्लिकन) से असंतुष्ट हैं और राजनीतिक बदलाव के पक्षधर माने जाते हैं। ट्रंप की करीबी सहयोगी लॉरा लूमर के मुताबिक, टकर कार्लसन, मार्जोरी टेलर ग्रीन (एमटीजी) और थॉमस मैसी जैसे लोकप्रिय नेता एलन मस्क की ‘अमेरिका पार्टी’ की कमान संभाल सकते हैं।

लॉरा लूमर ने किया ये दावा

लॉरा लूमर ने दावा किया है कि ये तीनों नेता मस्क की नई राजनीतिक पार्टी में शामिल होकर उसे नेतृत्व दे सकते हैं। जब एक यूजर ने एलन मस्क से पूछा कि क्या वह 2026 के मध्यावधि चुनाव या 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेंगे, तो मस्क ने जवाब दिया- “अगले साल।” इसका मतलब है कि मस्क की अमेरिका पार्टी 2026 के मध्यावधि चुनाव में हिस्सा लेगी। ये चुनाव नवंबर 2026 में होंगे, जिसमें अमेरिकी संसद (हाउस और सीनेट) की कई सीटों के लिए वोटिंग होगी।

Trump Security Breach: ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! नो-फ्लाई जोन में घुसा प्लेन, F-16 फाइटर जेट ने घुसपैठ रोकी

दुनिया के ताकतवर एयरफोर्स की लेटेस्ट लिस्ट हुई जारी, भारत की रैंकिंग जान पाकिस्तान-बांग्लादेश के छूट जाएंगे पसीने

Sohail Rahman

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026