Categories: विदेश

Kashmir Issue In UNSC: PAK ने फिर ‘कश्मीर मुद्दे’ को लेकर चली नई चाल, UN में करने वाला है बड़ा खेला…भारत देगा मुंहतोड़ जवाब

Kashmir Issue In UNSC: पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक खुली बहस आयोजित करने जा रहा है, जिसमें वह वैश्विक विवादों पर चर्चा करेगा। उसकी पूरी कोशिश है कि किसी तरह कश्मीर का मुद्दा भी इसमें शामिल हो जाए।

Published by Shubahm Srivastava

Kashmir Issue In UNSC: भारत के पड़ोसी देश और कट्टर दुश्मन पाकिस्तान के सिर से कश्मीर का भूत उतरने का नाम नहीं ले रहा है। अब इसी कड़ी में नई चाल चलते हुए पाक कश्मीर के मुद्दे को वैश्विक विवादों की लिस्ट में शामिल कराना चाहता है, जबकि भारत इसे द्विपक्षीय मुद्दा मानता है। पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक महीने की अध्यक्षता सौंपी गई थी, जो अब खत्म होने वाली है।

कश्मीर मुद्दे को लेकर पाक की नई चाल

पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक खुली बहस आयोजित करने जा रहा है, जिसमें वह वैश्विक विवादों पर चर्चा करेगा। उसकी पूरी कोशिश है कि किसी तरह कश्मीर का मुद्दा भी इसमें शामिल हो जाए। सुरक्षा परिषद की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान का यह प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VI के अंतर्गत होगा, जिसमें मध्यस्थता या अन्य शांतिपूर्ण तरीकों से विवादों को सुलझाने पर ज़ोर दिया गया है।

UN में करना क्या चाहता है पाक?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान इस बहस के बाद एक प्रस्ताव पेश करने की योजना बना रहा है। जिसमें सभी सदस्य देशों से दुनिया में चल रहे संघर्षों को राष्ट्रों से अलग करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के तंत्रों का पूरा उपयोग करने का आग्रह किया जाएगा। इस प्रस्ताव में जम्मू-कश्मीर का स्पष्ट उल्लेख नहीं है, क्योंकि स्थायी बोर्ड की ओर से वीटो का खतरा है। यूएनएससी के प्रस्ताव को कम से कम 9 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होती है और किसी भी स्थायी सदस्य की ओर से वीटो नहीं होना चाहिए। 

इसके अलावा पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार 22 जुलाई को न्यूयॉर्क आएंगे और अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी इस बैठक में शामिल होने वाले हैं।

Related Post

भारत हर चाल को करेगा विफल!

UN में भारत के पूर्व राजदूत सैयद अकबरुद्दीन का पाक को लेकर कहना है कि यह प्रस्ताव सामान्य सिद्धांतों पर आधारित होगा ताकि किसी भी सदस्य देश की आपत्तियों से बचा जा सके। पाकिस्तान यह भी जानता है कि चीन को छोड़कर अन्य स्थायी सदस्य कश्मीर को द्विपक्षीय मुद्दा मानते हैं। 

इसके अलावा पाकिस्तान 5 मई को होने वाली इस खुली बहस की अपनी अध्यक्षता के दौरान संयुक्त राष्ट्र और इस्लामिक सहयोग संगठन के बीच सहयोग को बढ़ावा देने की भी कोशिश कर रहा है। आपको बता दें कि ओआईसी में 57 सदस्य हैं और वे पाकिस्तान का समर्थन करते हैं।

Akash Missile System: इस देश को नहीं पसंद आया भारत का ‘Akash’, पहले दिखाया था इंटरेस्ट अब किया किनारा… ! डील से पीछे हटने की बताई ये वजह

मुसलमानों के बच्चों के लिए यहुदियों ने ऐसा क्या किया, जिसे देख दंग रह गए इस्लामिक देश, नेतनयाहु को भी लगा सदमा

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026