Categories: विदेश

क्या सचमुच भारत ने खत्म किया था F-16 फाइटर जेट? भारत-पाकिस्तान टकराव पर Trump ने किया नया दावा

Trump Claims 8 planes Shot Down: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पाक टकराव को लेकर फिर से एक नया दावा किया है, इस दावें में उन्होंने 8 प्लेन का जिक्र भी किया है.

Published by Shristi S
Donald Trump on F-16 jet Controversy: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मई 2025 के सैन्य टकराव को लेकर नया दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि उस संघर्ष के दौरान कुल 8 लड़ाकू विमान गिराए गए थे, और उन्होंने इस संघर्ष को रोकने का श्रेय खुद को दिया है. यह बयान इसलिए चर्चा में है क्योंकि ट्रंप पहले भी ऐसे दावे कर चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने पहली बार “8 विमानों” की बात कही है.

क्या है ट्रंप का नया दावा ?

एक सार्वजनिक संबोधन के दौरान ट्रंप (Trump) ने कहा कि मैंने 8 युद्ध खत्म किए हैं.  मैंने देखा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ गया था… 8 प्लेन गिरा दिए गए थे. आठवां बुरी तरह क्षतिग्रस्त था. मैंने कहा कि अगर तुम दोनों नहीं रुके, तो मैं किसी भी तरह की ट्रेड डील नहीं करूंगा. फिर दोनों देशों ने युद्ध रोक दिया.  ट्रंप का यह बयान इस ओर इशारा करता है कि उन्होंने दोनों देशों पर आर्थिक दबाव डालकर तनाव को कम करने की कोशिश की थी. उन्होंने यहां तक कहा कि टैरिफ युद्ध रोकने में अहम साबित हुआ.

क्यों बदलते रहे ट्रंप के आंकड़े?

ट्रंप इससे पहले कई मौकों पर इस संघर्ष का जिक्र कर चुके हैं. प्रारंभ में उन्होंने कहा था कि 7 फाइटर जेट गिराए गए, लेकिन अब उन्होंने संख्या बढ़ाकर 8 कर दी है. विश्लेषकों का कहना है कि ट्रंप अक्सर अपने बयानों में आंकड़े बदलते रहते हैं, जिससे उनके दावे को लेकर सवाल उठते हैं. हालांकि, भारत की ओर से यह हमेशा कहा गया है कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के एक F-16 विमान को मार गिराया था, जबकि पाकिस्तान इस दावे को खारिज करता रहा है.

Related Post

क्या आठवां विमान F-16 था?

ट्रंप ने अपने ताज़ा बयान में कहा कि आठवां प्लेन बुरी तरह घायल था. यह वाक्य कई विशेषज्ञों के लिए दिलचस्प है. भारत ने उस समय दावा किया था कि उसने पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया था. ऐसे में ट्रंप का यह बयान अप्रत्यक्ष रूप से भारत के दावे को समर्थन देता दिखाई देता है. अगर ट्रंप का “आठवां प्लेन” F-16 था, तो यह पहली बार होगा जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस घटना की अप्रत्यक्ष स्वीकारोक्ति की है.

Shristi S
Published by Shristi S

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026