Categories: विदेश

Donald Trump Barack Obama: ओबामा को घसीट कर नीचे गिराया, हथकड़ी लगाकर भेजा जेल! डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया AI Video, मच गया हडकंप

Donald Trump Barack Obama AI video: वैसे तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न अपने फ़ैसलों के साथ बल्कि अपने बयानों के लिए भी चर्चा में रहते हैं। पर इस बार जो उन्होंने किया है उसमें सारी सीमाएं पार हो गई हैं। दरसल ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर निशाना साधा है। लेकिन यह निशाना बेहद अपमान जनक है।

Published by

Donald Trump Barack Obama AI video: वैसे तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न अपने फ़ैसलों के साथ बल्कि अपने बयानों के लिए भी चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों टेस्ला के मालिक एलन मस्क के साथ उनकी तीखी बहस हुई थी। जिसे लेकर सोशल मीडिया से लेकर मुख्य मीडिया तक में जोर-शोर से हंगामा हुआ था। पर इस बार जो उन्होंने किया है उसमें सारी सीमाएं पार हो गई हैं। दरसल ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर निशाना साधा है। लेकिन यह निशाना बेहद अपमान जनक है। ट्रंप ने ओबामा को लेकर एक AI वीडियो शेयर किया है। इसमें ओबामा को हथकड़ी लगाकर नीचे गिराते हुए दिखाया गया है।

ट्रुथ पर AI से बना वीडियो शेयर किया

दरअसल, उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ पर AI से बना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ओबामा को ओवल ऑफिस के अंदर गिरफ़्तार होते हुए दिखाया गया है। FBI एजेंट ओबामा को हथकड़ी लगाकर नीचे गिराते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहाँ तक कि वीडियो में ओबामा को कॉलर से पकड़े हुए भी दिखाया गया है। ख़ास बात यह है कि इस वीडियो के बारे में कोई डिस्क्लेमर नहीं दिया गया है कि यह AI से बना वीडियो है।

वीडियो देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इसके लिए डीपफेक का इस्तेमाल किया गया होगा। यह एक ऐसी तकनीक है जिससे AI से बने वीडियो असली जैसे लगते हैं। अब तक कई मशहूर हस्तियों के डीपफेक वीडियो बनाकर वायरल किए जा चुके हैं।

क्या पागल हो गए हैं नेतन्याहू ? व्हाइट हाउस के अधिकारी ने किया ऐसा खुलासा, सुन दंग रह गए दुनिया भर के देश

ट्रंप और एलन मस्क के बीच बहस क्यों शुरू हुई

ट्रंप सरकार ने ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ नाम का एक विधेयक पारित किया। इसमें कर कटौती, मेडिकेड और खाद्य सहायता में कटौती से जुड़े कई प्रावधान शामिल थे। एलन मस्क ने इस विधेयक को पागलपन बताया। इसे लेकर ट्रंप और मस्क के बीच खूब बहस हुई। ट्रंप ने इस विधेयक को अपनी नीतियों की जीत बताया, जबकि मस्क ने इसे सरकारी खर्च और भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया। इसके बाद मस्क ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी की भी घोषणा की। पहले एलन मस्क और ट्रंप के बीच गहरी दोस्ती थी, लेकिन अब टकराव की स्थिति है।

हर तरफ लाश ही लाश, गाजा में मची ऐसी तबाही, मौत का मंजर देख कांप गए दुनिया भर के मुसलमान

Published by

Recent Posts

Cricket Match Fixing: फिर लगा मैच-फिक्सिंग का दाग! ICC ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, 1 खिलाड़ी और दो अधिकारीयों की लगा दी वॉट

ICC Anti-Corruption: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2023/24 Bim10 टूर्नामेंट से जुड़े भ्रष्टाचार-रोधी नियमों के…

March 13, 2026

IPL 2026: IPL टीमों के लिए नई पाबंदी! BCCI ने जारी की प्रैक्टिस सेशन की सख्त गाइडलाइंस

IPL Practice Guidelines: T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत फिर से आने वाले IPL…

March 13, 2026

Today Weather: सावधान! आज बारिश देगी कई राज्यों में दस्तक! यूपी से लेकर बिहार तक रेन अलर्ट, जानें आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: जहां एक तरफ कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है तो…

March 13, 2026

Fast food dangers: फास्ट फूड या फास्ट किलर…  जानिए- सेहत के लिए कितने खतरनाक हैं पिज्ज़ा, बर्गर और मोमोज

Fast food dangers: अमरोहा में फास्ट फूड से जुड़ी मौतों और पंजाब में मोमोज खाने…

March 12, 2026

NXT Summit 2026: पीएम मोदी ने LPG को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर साधा निशाना, डिजिटल पेमेंट पर भी कही बड़ी बात

NXT Summit 2026: पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में NXT Summit 2026…

March 12, 2026

NXT Conclave 2026: क्या आने वाले समय में रोबोट करेंगे सुनवाई? जस्टिस सूर्यकांत ने बताई अदालतों के भविष्य की दिशा

NXT Conclave 2026: NXT कॉन्क्लेव 2026 में CJI सूर्यकांत ने कहा कि AI न्यायपालिका की…

March 12, 2026