Categories: विदेश

Cyberattack का ये कैसा जाल, यूरोप के हवाई अड्डों पर चेक-इन पूरी तरह से बाधित, यात्री हुए परेशान

साइबर अटैक (Cyberattack) करने वालों ने इस बार यूरोप (Europe) को अपना शिकार बनाया है. यूरोप के कई हवाई अड्डों (Airports) पर बड़ा साइबर हमला देखने को मिला, इस दौरान एयरपोर्ट पर चेक-इन (Check-in)और बोर्डिंग (Boarding) सिस्टम को पूरी तरह से बाधित कर दिया गया है. आखिर क्या है साइबर अटैक वालों की नई चाल.

Published by DARSHNA DEEP

Cyberattack in Europe: दुनियाभर में साइबर अटैक करने वालों का जाल चारों तरफ बिछा हुआ है. ये पहली बार नहीं है कि जब साइबर अटैकर्स ने ऐसा किया है. इनके जाल में प्रतिदिन कोई न कोई दूसरा देश फंस ही जाता है. ऐसा ही कुछ यूरोप में भी देखने को मिला, जहां कुछ हवाई अड्डे साइबर हमले के जाल में न चाहते हुए भी फंस गए. तो क्या है पूरा मामले आइए जानते हैं. 

यूरोप के हवाई अड्डों पर बड़ा साइबर हमला

यूरोप के कई प्रमुख हवाई अड्डों को एक बड़े साइबर हमले का शिकार होना पड़ा. इस हमले ने ब्रुसेल्स, बर्लिन और लंदन के हीथ्रो जैसे हवाई अड्डों पर चेक-इन और बोर्डिंग सिस्टम को पूरी तरह से बाधित कर दिया, जिससे सैकड़ों उड़ानों में देरी हुई और साथ ही यात्रियों को भारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा. 

बोर्डिंग सिस्टम बाधित होने से यात्री हुए परेशान

ब्रुसेल्स एयरपोर्ट के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि  चेक-इन और बोर्डिंग सिस्टम के सेवा प्रदाता पर साइबर हमला किया गया है. इस हमले ने पूरी तकनीकी व्यवस्था को ठप कर दिया. जिसकी वजह से एयरपोर्ट पर मैनुअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया को अपनाना पड़ा. इस धीमी प्रक्रिया से उड़ानों के समय में काफी देरी भी हुई. उड़ान में देरी होने की वजह से सभी यात्रियों को धैर्य रखने की अपील की गई. 

Related Post

ब्रांडेनबर्ग एयरपोर्ट ने की साइबर हमले की पुष्टि

जर्मनी के ब्रांडेनबर्ग एयरपोर्ट ने भी अपने सेवा प्रदाता पर हमले की पुष्टि की है. एक तरफ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, हवाई अड्डा प्रशासन ने अपने नेटवर्क कनेक्शन को अस्थायी रूप से काट दिया. तो वहीं दूसरी तरफ लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे ने भी इसी तरह की तकनीकी समस्या की जानकारी दी.

सुरक्षा और समाधान के प्रयास

इस साइबर हमले के बाद, सभी प्रभावित हवाई अड्डों ने अपने सुरक्षा प्रोटोकॉल को पूरी तरह से सख्त कर दिया है. आगे के हमलों को ध्यान में रखते हुए कई जगहों पर सिस्टम को तकनीकी रूप से ऑफलाइन कर दिया गया है. साइबर हमलों को लेकर  हवाई अड्डा प्रबंधन से सभी यात्रियों से माफी भी मांगी है. यात्रियों को जल्द ही सेवा को वापस लाने का आश्वासन दिया गया है. फिलहाल देखने वाली बात ये है कि कितनी जल्द ही एयरपोर्ट की सारी सुविधाएं वापस पहले की तरह काम कर सकेंगी. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026