Categories: विदेश

चीन ने अंतरिक्ष में भेजे 4 चूहे, यहां जानें- क्या है इस मिशन का उद्देश्य?

China New Space Mission Shenzhou-21: चीन ने अपने नए अंतरिक्ष मिशन Shenzhou 21 में 3 अंतरिक्ष यात्री और 4 चूहों को भेजा है. ऐसा इसलिए किया है ताकि यह अध्ययन किया जा सके कि भारहीनता और सीमितता उनके व्यवहार को कैसे प्रभावित करती है.

Published by Sohail Rahman

China New Space Mission Shenzhou 21: भारत के अलावा  दुनिया के अलग-अलग देश अंतरिक्ष की दुनिया में नए-नए प्रयोग करते रहते हैं.  भारत ने भी इस क्षेत्र में उपलब्धियों की बौझार कर दी है. विज्ञान की दुनिया में भारत चीन, अमेरिका और रूस जैसे देशों को भी टक्कर दे रहा है. अब भारत के पड़ोसी देश ने ऐसा कारनामा किया है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे.  दरअसल, पूरा मामला यह है कि चीन ने एक अंतरिक्ष मिशन लॉन्च किया है, जिसमें अंतरिक्ष यात्रियों के साथ 4 चूहों को भी भेजा गया है.  जिसमें बारे में जानकारी सामने आ रही है कि इन चूहों का इस्तेमाल अंतरिक्ष में प्रयोगों के लिए किया जाएगा.

चीन ने लॉन्च किया अंतरिक्ष मिशन

चीन ने जिस अंतरिक्ष मिशन को लॉन्च किया है, उसका नाम शेनझोउ-21 (Shenzhou-21) रखा गया है, जिसके लिए उसने चूहों को भी अंतरिक्ष में भेजा है.  इन चार चूहों में दो नर और दो मादा हैं.  अंतरिक्ष मिशन पर उनके साथ दो अंतरिक्ष यात्री भी भेजे गए हैं.  चूहों की एक प्रजाति रोडेंट्स पर शोध करने के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के साथ इन्हें भेजा गया है.  इन्हें अगले छह महीनों तक शून्य गुरुत्वाकर्षण में रखा जाएगा.  चीन ने शनिवार (1 नवंबर, 2025) को इस स्पेस मिशन के बारे में घोषणा करते हुए बताया कि शेनझोउ-21 अंतरिक्ष यान तीन सदस्यीय चालक दल को लेक  रिकॉर्ड समय में देश के अंतरिक्ष स्टेशन तियांगोंग से जुड़ गया है.

यह भी पढ़ें :- 

Related Post

ताजमहल से कितना अलग है दुनिया का आठवां अजूबा? यहां जानें- विशेषता

क्या है इस मिशन का उद्देश्य?

चीन मानव अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, डॉकिंग प्रक्रिया केवल 3.5 घंटे में पूरी हुई, जो पिछले मिशनों की तुलना में लगभग 3 घंटे तेज़ है.  शेनझोउ-21 अंतरिक्ष यान शुक्रवार (31 अक्टूबर, 2025) को स्थानीय समयानुसार रात 11:44 बजे उत्तर-पश्चिमी चीन के जिउक्वान प्रक्षेपण केंद्र से उड़ान भरी.  सफल प्रक्षेपण के बाद अंतरिक्ष यान सीधे तियानहे कोर मॉड्यूल की ओर बढ़ा और सफलतापूर्वक उसके साथ डॉक हो गया.

चीन के सबसे कम उम्र के अंतरिक्ष यात्री इस मिशन में शामिल

इस चीनी मिशन में पायलट और मिशन कमांडर झांग लू चालक दल की कमान संभाल रहे हैं.  वह दो साल पहले शेनझोउ-15 मिशन का भी हिस्सा थे.  इस बार उनके साथ दो नए अंतरिक्ष यात्री हैं: 32 वर्षीय इंजीनियर वू फी और भार विशेषज्ञ झांग होंगझांग.  इंजीनियर वू फी चीन के अब तक के सबसे कम उम्र के अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं.  मिशन लॉन्च से पहले झांग लू ने कहा कि चालक दल तियांगोंग स्टेशन को एक स्वप्नलोक में बदल देगा, जहाँ वे बागवानी, ताई ची और कविता पाठ जैसी गतिविधियों में शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें :- 

“Queen Of Serial Killers”, 33 साल की महिला किलर की खौफनाक कहानी, जिसे देखकर दर्शक हुए हैरान!

Sohail Rahman

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026