Categories: विदेश

Barack Obama: सच में जेल जाएंगे बराक ओबामा? ट्रंप के हाथ लगी ऐसी खुफिया जानकारी, सुन हैरत में फटी रह गई मिशेल ओबामा की आंखें

Barack Obama: राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने बुधवार को नए दस्तावेज जारी किए, जिनमें ओबामा पर 2016 के चुनाव में अमेरिकी खुफिया जानकारी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है।

Published by Sohail Rahman

US News: राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने बुधवार को नए दस्तावेज जारी किए, जिनमें ओबामा पर 2016 के चुनाव में अमेरिकी खुफिया जानकारी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है। गबार्ड ने कहा कि ओबामा ने इस झूठ को बढ़ावा दिया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूसी सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को 2016 का चुनाव जीतने में मदद की थी। तुलसी गबार्ड ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि,  “अमेरिकी इतिहास में खुफिया जानकारी के सबसे भयावह हथियारीकरण और राजनीतिकरण के नए सबूत सामने आए हैं।

ट्रंप के निर्देश पर रिपोर्ट सार्वजनिक

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर, मैंने हाउस इंटेलिजेंस कमेटी की निगरानी रिपोर्ट सार्वजनिक की है, जिससे पता चलता है कि कैसे ओबामा प्रशासन ने जनवरी 2017 के इंटेलिजेंस कम्युनिटी असेसमेंट को गढ़ा था, जिसके बारे में उन्हें पता था कि वह गलत था। उन्होंने इस झूठ को बढ़ावा दिया कि व्लादिमीर पुतिन और रूसी सरकार ने राष्ट्रपति ट्रंप को 2016 का चुनाव जीतने में मदद की थी। ऐसा करके, उन्होंने अमेरिकी जनता की इच्छाशक्ति को कुचलने की साजिश रची, मीडिया में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस झूठ को बढ़ावा दिया, ताकि राष्ट्रपति ट्रंप की वैधता को कमज़ोर किया जा सके।”

Related Post

तीसरे विश्व युद्ध की आहट! थाईलैंड और कंबोडिया ने एक दूसरे पर किया अटैक, दुनिया भर में मचा हंगामा

इन लोगों पर झूठी रिपोर्ट गढ़ने का लगाया आरोप

उन्होंने पूर्व डीएनआई जेम्स क्लैपर, सीआईए निदेशक जॉन ब्रेनन और एफबीआई निदेशक जेम्स कॉमी पर झूठी खुफिया रिपोर्ट तैयार करने का आरोप लगाया। गबार्ड ने इसे एक ‘देशद्रोही साजिश’ करार दिया और कहा कि यह सब ट्रंप को कमजोर करने की एक लंबे समय से चली आ रही साजिश की नींव थी। गबार्ड ने दावा किया कि ओबामा प्रशासन ने मीडिया में झूठी खबरें फैलाने के लिए जानबूझकर गोपनीय जानकारी लीक की। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन पोस्ट जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों ने यह खबर फैलाई कि रूस ने साइबर हमले के जरिए ट्रंप की जीत में दखल अंदाजी की।

गबार्ड के अनुसार, 6 जनवरी, 2017 को जारी नई खुफिया रिपोर्ट भी एक फर्जी दस्तावेज़ पर आधारित थी, जिसे पहले ही अविश्वसनीय माना जा चुका था। इस तरह ओबामा ने सालों तक ट्रंप के खिलाफ एक असफल तख्तापलट की कोशिश की। दूसरी ओर, गबार्ड के इस बयान के खिलाफ ओबामा कार्यालय के प्रवक्ता पैट्रिक रोडेनबुश ने कहा, ये आरोप हास्यास्पद हैं और ध्यान भटकाने की एक कमजोर कोशिश है।

अमेरिका के दूत को ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति ने दिखाई गाजा की ऐसी चीज, ट्रंप भी रह गए दंग, दुनिया भर में हो रही है चर्चा

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Prayagraj cold storage collapse: अबतक 4 की मौत, समझें क्या है अमोनिया गैस; क्यों है इतनी खतरनाक?

Phaphamau incident: अधिकारियों ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया…

March 23, 2026

अमेरिका-ईरान के बीच थमेगी जंग! ट्रंप के एक बयान से मिडिल ईस्ट में नई हलचल; होर्मुज़ स्ट्रेट पर सभी की नजरें

Middle East Tension: ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि उन्होंने अमेरिकी वॉर डिपार्टमेंट को…

March 23, 2026

बेटी की गुमशुदगी से बदले तक, OTT पर आ रही जीतु जोसेफ की नई फिल्म, जानें कब देखें?

Valathu Vashathe Kallan OTT Release: फिल्म ‘वलाथु वशाथे कल्लन’ 27 मार्च 2026 को डिजिटल रिलीज…

March 23, 2026

ISRO vs DRDO: ईसीई इंजीनियरों के लिए कौन सा करियर बेहतर? जानिए किसमें है ज्यादा स्कोप

ISRO vs DRDO: ECE इंजीनियरों के लिए ISRO और DRDO दोनों ही शानदार करियर विकल्प…

March 23, 2026

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च से बदलेगा चंद्रमा का राशि स्थान, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च 2026 की सुबह चंद्रमा मेष राशि से निकलकर अपनी उच्च…

March 23, 2026

IPL 2019 Final: 1 गेंद, 2 रन… और खत्म हो गया मैच! ऐसा फाइनल पहले कभी नहीं देखा

lasith malinga last ball: मुंबई इंडियंस 'MI' और चेन्नई सुपर किंग्स 'CSK' के बीच यह…

March 23, 2026