Categories: विदेश

66 लोगों को काट डाला, ISIS से जुड़े आतंकियों ने महिलाओं और बच्चों के साथ भी खेला खूनी खेल, पूरे दुनिया में मचा हंगामा

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, हमलावरों ने ग्रामीणों पर अचानक हमला बोला और उन्हें बड़े चाकुओं से बेरहमी से काट डाला। इस दिल दहला देने वाले हमले में महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा गया।

Published by Divyanshi Singh

Congo: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) एक बार फिर आतंक की आग में झुलस उठा है। इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़े आतंकवादी गुट अलायड डेमोक्रेटिक फोर्सेस (ADF) ने देश के इरुमु क्षेत्र में एक नरसंहार को अंजाम दिया, जिसमें कम से कम 66 निर्दोष लोगों की जान चली गई। यह क्षेत्र युगांडा की सीमा से सटा हुआ है, जहां पहले से ही अस्थिरता और हिंसा का माहौल बना हुआ है।

 बेरहमी से हत्या

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, हमलावरों ने ग्रामीणों पर अचानक हमला बोला और उन्हें बड़े चाकुओं से बेरहमी से काट डाला। इस दिल दहला देने वाले हमले में महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा गया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमलावरों ने कितने लोगों को अगवा किया है।

‘खून का सैलाब’ लाने वाला हमला: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रवक्ता जीन टोबी ओकाला ने इस हमले को “खून का सैलाब” कहा। उन्होंने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को वाल्से वोनकुतु चीफडम क्षेत्र में पहले 30 लोगों की हत्या की खबर आई थी, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 66 हो चुकी है। माना जा रहा है कि यह हमला कांगो और युगांडा की सेनाओं द्वारा ADF पर की गई बमबारी के जवाब में किया गया है।

Related Post

कौन हैं ADF?

ADF एक युगांडाई इस्लामी आतंकी संगठन है, जो 2019 से ISIS से जुड़ा हुआ है। यह गुट कांगो और युगांडा की सीमा पर सक्रिय है और अब तक सैकड़ों लोगों की हत्या कर चुका है। इन आतंकियों ने पिछले कुछ वर्षों में पूर्वी कांगो, खासकर गोमा, इटूरी और नॉर्थ किवु क्षेत्रों में अपनी गतिविधियाँ तेज कर दी हैं। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, ADF ने सैकड़ों लोगों की हत्या की है और कई बच्चों को अगवा किया है।

पहले से चल रहा है M23 से युद्ध

पूर्वी कांगो में पहले से ही सरकार की सेना का मुकाबला एक और बागी गुट M23 से हो रहा है, जिसे रवांडा का समर्थन प्राप्त है। हालांकि इस युद्ध के शांति वार्ता के ज़रिए हल होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन अब ADF के इस हमले ने इलाके में तनाव और भय को और गहरा कर दिया है।

मुस्लिम आबादी और आतंकवाद

DRC की कुल आबादी में करीब 10 प्रतिशत मुसलमान हैं, जिनमें से अधिकांश पूर्वी हिस्से में रहते हैं। हालांकि मुस्लिम समुदाय के अधिकतर लोग शांति से रहते हैं, लेकिन कट्टरपंथी गुटों की गतिविधियों ने उनके जीवन को भी असुरक्षित बना दिया है।

पहले मारा फिर लाश पर चढ़ के…, बांग्लादेश में हिंदू व्यापारी के साथ किया ऐसा काम, सुन खौल जाएगा हर सनातनी का खून

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh
Tags: ADFCongoISIS

Recent Posts

पाकिस्तान के इस सिंगर का 40 साल पुराना गाना फिल्म ‘धुरंधर’ में हुआ इस्तेमाल, मिली थी मोटी रकम

Dhurandhar: धुरंधर 2 से पहले बड़ा खुलासा हसन जाहांगीर के 40 साल पुराने गाने ‘हवा…

March 17, 2026

Navodaya Class 6 Result 2026: नवोदय कक्षा 6 का रिजल्ट आउट, मिनटों में ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Navodaya Result 2026: NVS ने नतीजे देखने की प्रक्रिया को सभी उम्मीदवारों के लिए आसान…

March 17, 2026

LPG e-KYC का झंझट खत्म,अब सिर्फ इन लोगों को कराना होगा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन; सरकार ने बदला नियम

LPG eKYC Update: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने हाल ही में LPG उपभोक्ताओं के…

March 17, 2026

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में धूमावती माता की पूजा क्यों मानी जाती है खास? जानें इसका महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के दौरान माता धूमावती की पूजा की जाती है. नवरात्रि…

March 17, 2026

Salman Khan: भाईजान की फिल्म मातृभूमि का गाना ‘चांद देख लेना’ का टीजर हुआ आउट, फैंस हुए दीवाने

Salman Khan Movie Maatrubhumi Song: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का रोमांटिक गाना चांद देख…

March 17, 2026