Categories: विदेश

जिसको अमेरिका बताता था सबसे बड़ा दुश्मन, Trump ने उसी तालिबान के साथ की डील…एक तस्वीर से खुल गई पोल

America Taliban Meeting : काबुल में अमेरिकी प्रतिनिधियों और तालिबान के बीच हुई मुलाकात ने सभी को हैरत में डाल दिया है, क्योंकि US तालिबान को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानती है.

Published by Shubahm Srivastava

America Taliban Deal: अमेरिका ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है जिससे दुनिया में हलचल मच गई है। दरअसल, ट्रंप प्रशासन अब तक तालिबान को अपना सबसे बड़ा दुश्मन बता रहा था। अब वह उसके साथ दोस्ती की नई इबारत लिखने जा रहा है। खबर सामने आई है कि कैदियों की अदला-बदली को लेकर अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ एक समझौता हुआ है। काबुल और वाशिंगटन के बीच शुरू हुए इस नए रिश्ते पर पूरी दुनिया की नज़र है। हालाँकि, इस समझौते को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। बता दें कि अमेरिका ने अभी भी अफगानों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा रखा है।

एक तस्वीर से खुल गया US का राज

काबुल में हुई इस बैठक की तस्वीरें तालिबान ने जारी की हैं, जिनमें विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी अमेरिकी दूत एडम बोहलर और पूर्व विशेष दूत ज़ल्माय खलीलज़ाद के साथ नज़र आ रहे हैं। ये तस्वीरें साबित करती हैं कि बातचीत महज़ अफवाह नहीं थी, बल्कि दोनों पक्षों के बीच असल में बातचीत हुई है।

हैरानी की बात यह है कि अभी तक व्हाइट हाउस की ओर से इस बातचीत को लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है, जिससे और भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब तालिबान ने हाल ही में अमेरिकी नागरिक जॉर्ज ग्लेज़मैन और फेय हॉल को रिहा किया था।

Related Post

तालिबान से क्यों बढ़ा रहा दोस्ती?

इस मुलाकात को लेकर तालिबान की तरफ से कहा गया है कि, इसमें कैदियों की अदला बदली, निवेश, नागरिकों के मुद्दों और आपसी रिश्तों को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई. इसके अलावा अमेरिकी प्रतिनिधियों ने अफगानिस्तान में आए भूकंप में मारे गए लोगों को लेकर संवेदना भी जताई. जानकार इसे एशिया में अपनी रणनीति को मजबूत करने के तौर पर अमेरिका का कदम बता रहे है. 

इन सब बातों को देखते हुए साफ है कि अमेरिका और तालिबान दोनों अपने-अपने फ़ायदे के लिए क़रीब आ रहे हैं। अब देखना ये है कि आने वाले समय में दोनों देशों की ये दोस्ती कितनी आगे तक जाती है।

नेपाल के बाद ब्रिटेन में होगा सत्ता परिवर्तन? Elon Musk ने London Protest में छिड़क दिया पेट्रोल!

Shubahm Srivastava

Recent Posts

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026