Categories: विदेश

ट्रंप को टक्कर देने मैदान में उतरा दुनिया का सबसे बड़ा टेक दिग्गज, नई पार्टी का किया ऐलान, अमेरिका में मचा हंगामा

अपनी नई पार्टी के ऐलान पर टेक जायंट ने कहा कि अमेरिका पार्टी आपको आपकी स्वतंत्रता वापस दिलाने के लिए बनाई गई है। मस्क ने अमेरिका के दो दलीय चुनाव प्रणाली को लेकर कहा कि इस पार्टी का मकसद मौजूदा दो-दलीय प्रणाली में बदलाव लाना और प्रमुख विधायी मुद्दों पर प्रभाव डालना है।

Published by Divyanshi Singh

Elon Musk new America party:दुनिया के सबसे बड़े टेक दिग्गज अमेरिका के बिजनेस टाइकून एलन मस्क ने ट्रंप से विवाद के बाद बड़ा ऐलान किया है जिससे यह पता चल रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप और मस्क के बीच कुछ भी ठिक नहीं है। मस्क ने ये कदम पिछले दिनों ट्रंप की तरफ धमकी आने के बाद उठाई है। उन्होंने अमेरिका में नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। जिसकी जानकारी मस्क ने सोशल मीडिया पर शेयर कर के दी है। उन्होंने कहा कि ट्रंप का “बिग, ब्यूटीफुल” बिल अमेरिका को दिवालिया बना देगा।एलन मस्क ने राजनीतिक पार्टी की घोषणा एक्स पर की और पार्टी का नाम ‘अमेरिका पार्टी ‘ रखा है।

पार्टी को लेकर कही ये बात

एलन मस्क की पार्टी का नाम द अमेरिका पार्टी है। उन्होंने लिखा कि जब हमारे देश को बर्बादी और भ्रष्टाचार से दिवालिया बनाने की बात आती है, तो हम लोकतंत्र में नहीं, बल्कि एक पार्टी सिस्टम में रहते हैं। “आज, अमेरिका पार्टी आपको आपकी आज़ादी वापस दिलाने के लिए बनाई गई है।”

2024 के चुनाव में मस्क का योगदान

दुनिया के सबसे अमीर शख्स में से एक एलन मस्क अमेरिका के चुनाव में बड़ी भूमिका निभाए थे। उन्होने चुनाव में ट्रंप के पार्टी को फंडिंग की थी। चुनाव में वो ट्रंप के साथ खड़े नजर आएं। उन्होने पार्टी की मैनेजमेंट भी संभाली थी। कई लोग ऐसा मानते हैं कि मस्क की वजह से ही ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने में सफल रहे। वहीं अब अपनी नई पार्टी बना कर मस्क ट्रंप को खुली चुनौती पेश कर रहे हैं। 

अपनी नई पार्टी के ऐलान पर टेक जायंट ने कहा कि अमेरिका पार्टी आपको आपकी स्वतंत्रता वापस दिलाने के लिए बनाई गई है। मस्क ने अमेरिका के दो दलीय चुनाव प्रणाली को लेकर कहा कि इस पार्टी का मकसद मौजूदा दो-दलीय प्रणाली में बदलाव लाना और प्रमुख विधायी मुद्दों पर प्रभाव डालना है। 

मस्क की रणनीति सीनेट और प्रतिनिधि सभा में कुछ महत्वपूर्ण सीटों पर ध्यान केंद्रित करके निर्णायक वोटों के साथ कानूनों के पारित होने को प्रभावित करना है। यह कदम हाल ही में एक विधेयक पारित होने के बाद उठाया गया है, जिसका मस्क ने विरोध किया था।

मस्क इस तरह बनेंगे ट्रंप के लिए मुसीबत

हाल ही में अमेरिका में संसद में बिग ब्यूटीफुल बिल पास हुआ था। मस्क इस बिल का विरोध कर रहे थे। यही वो बिल है जिसकी वजह से ट्रंप और मस्क के बीच दूरियां हैं। इस बिल को संसद में पक्ष में 218 और विपक्ष में 214 वोट मिले। मस्क इन वोटों को अपने पक्ष में लाने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि आने वाले समय में इस तरह के बिल को संसद में ही रोका जा सके।

अपनी पार्टी के ऐलान के साथ ही मस्क ने साफ कहा कि उनका ध्यान सिर्फ 2 या 3 सीनेट सीटों और 8 से 10 हाउस जिलों पर रहेगा। जिन्होंने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद संघीय बजट में कटौती में केंद्रीय भूमिका निभाई थी। हालांकि, अब मस्क ने उन सीटों के नाम स्पष्ट नहीं किए हैं।

ये है मस्क की पूरी योजना

अमेरिका में हर दो साल में सभी 435 यूएस हाउस सीटों के लिए चुनाव होते हैं। इसके अलावा छह साल का कार्यकाल पूरा करने वाले सीनेट के 100 सदस्यों में से करीब एक तिहाई हर दो साल में चुने जाते हैं। मस्क की नजर इन सदस्यों पर है। आगामी चुनावों में हम इन सीटों पर ध्यान केंद्रित करेंगे और संसद में विपक्ष को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

ब्राजील में PM Modi का हुआ ऐसा स्वागत, देख दंग रह गए हिन्दुस्तान के दुश्मन, ब्रिक्स समिट में लेंगे भाग

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Triumph 400 vs Classic 350: स्टाइल, माइलेज या पावर…कौन है डेली राइडर्स के लिए बेस्ट चॉइस?

best 350cc bikes India: डेली राइडिंग के लिहाज से माइलेज एक अहम फैक्टर है. Classic…

March 22, 2026

Job Offer Rejected: 47 लाख का पैकेज ठुकराने वाला इंजीनियर चर्चा में, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Job Offer Rejected: वनेश माली ने पुणे में 47 लाख रुपये सालाना के सीनियर जॉब…

March 22, 2026

IPL 2026: आरसीबी के सामने डबल चुनौती! क्या कोहली-पाटीदार की जोड़ी बचा पाएगी अपना ताज?

RCB team analysis: आरसीबी ने 17 खिलाड़ियों को अपने पास रखा है, जिससे IPL 2026…

March 22, 2026

Politics: जेडीयू छोड़ केसी त्यागी व बेटे अम्बरीष ने थामा आरएलडी का दामन, यूपी चुनाव से पहले बदले समीकरण

Politics: 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक दल को बड़ा राजनीतिक लाभ मिला…

March 22, 2026

Marma Chikitsa: जानिए क्या हैं मर्मा बिंदु, कैसे काम करती है यह थेरेपी और किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

Marma Chikitsa: आयुर्वेद की मर्मा चिकित्सा शरीर के 107 ऊर्जा बिंदुओं पर आधारित एक प्राचीन…

March 22, 2026