Categories: विदेश

Iran Israel War: अमेरिका में हो सकता है बड़ा हमला, खतरे में डोनाल्ड्र ट्रंप समेत कई मंत्रियों की जान!

कहा जा रहा है कि फोर्ट मैकनेयर के ऊपर ड्रोन देखे जाने के बाद अधिकारियों ने रूबियो और हेगसेथ को किसी दूसरी जगह भेजने पर विचार किया जा रहा है. जल्द ही इस पर फैसला लिए जाने की उम्मीद है.

Published by JP Yadav

Iran Israel War: ईरान और इजराइल के बीच युद्ध जारी है. अब तक इस युद्ध में हजारों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि इससे कहीं अधिक लोग घायल हुए हैं. ईरान के साथ युद्ध में इजराइल के साथ अमेरिका भी लड़ रहा है. इस बीच अमेरिका वॉशिंगटन के पेंटागन में ड्रोन देखे जाने से हड़कंप मच गया है. वॉशिंगटन पोस्ट की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वॉशिंगटन के उस आर्मी बेस के ऊपर अमेरिकी अधिकारियों ने अज्ञात ड्रोन देखे हैं, जहां अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रूबियो और पेंटागन प्रमुख पीट हेगसेथ रहते हैं.बताया जा रहा है कि ड्रोन देखे जाने के बाद कथित तौर पर रूबियो और हेगसेथ को दूसरी जगह भेजने पर विचार किया जाने लगा है. 

अलर्ट पर सेना

वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. अब अमेरिकी सेना कथित तौर पर संभावित खतरों पर ज़्यादा बारीकी से नज़र रख रही है. अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर हमले के चलते अलर्ट का स्तर बढ़ा दिया गया है. कथित तौर पर स्थिति से अवगत तीन लोगों में से दो का कहना है कि अमेरिका अधिकारी अभी तक यह पता नहीं लगा पाए हैं कि ये ड्रोन कहां से आए थे? 

10 दिनों के दौरान देखे गए ड्रोन

अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि पिछले 10 दिनों के दौरान एक ही रात में फोर्ट मैकनेयर के ऊपर कई ड्रोन देखे गए. सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद सुरक्षा के उपाय बढ़ा दिए गए है. ड्रोन देखे जाने के बाद व्हाइट हाउस में एक बैठक हुई, जिसमें इस बात पर चर्चा की गई कि इस पर कैसे प्रतिक्रिया दी जाए? यह बड़े हमले का संकेत इसलिए भी हो सकता है कि वॉशिंगटन में ड्रोन देखे जाने की ये घटनाएं ऐसे समय में सामने आई हैं जब 28 फरवरी को US-इज़रायली हमलों के बाद ईरान के साथ मिसाइल और ड्रोन का आदान-प्रदान शुरू हो गया था.

Related Post

यहां पर यह बात अहम है कि अमेरिकी और इजराइल के हमलों में मारे गए अपने शीर्ष अधिकारियों की मौत का बदला लेने का संकल्प लिया था.  WP की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की ओर से लगातार धमकियों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन ने हाल ही में विदेशों में मौजूद राजनयिक ठिकानों के लिए एक वैश्विक सुरक्षा अलर्ट जारी किया है. खतरों के चलते देश के कई ठिकानों को बंद कर दिया है.

 

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

Atanu Chakraborty कौन हैं ? IAS अधिकारी का HDFC से अचानक एग्जिट, मचा सियासी और कॉर्पोरेट हलचल

Atanu Chakraborty: HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने तुरंत प्रभाव से अपने पद…

March 19, 2026

Ustaad Bhagat Singh Movie Review: पास या फेल कैसी है पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’, आ गया ट्विटर रिव्यू!

Ustaad Bhagat Singh Movie Review: हाल ही में पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह'…

March 19, 2026

मौत से जंग में भारत आगे, कम हो रही है बच्चों की मृत्यु दर; UN रिपोर्ट में हुआ खुलासा

India Mortality Rate : संयुक्त राष्ट्र की UNIGME Report 2025 के मुताबिक, देश में 5…

March 19, 2026

Assam BJP Candidates List: चुनावी बिगुल! असम में BJP की 88 सीटों पर बड़ा दांव, जानें कहां से लड़ रहे CM, देखें पूरी लिस्ट

Assam BJP Candidates List: असम में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. इसी बीच…

March 19, 2026