Categories: विदेश

US में 70 परसेंट तक घट जाएंगे भारतीय छात्र! आखिर कौन कर रहा है भारत के भविष्य से खिलवाड़? चौंकाने वाला है जवाब

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के विश्वविद्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के नामांकन और वीज़ा को लेकर निर्देश जारी किए हैं। इस स्थिति के चलते अमेरिकी विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। हैदराबाद के शिक्षा सलाहकारों का कहना है कि अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में लगभग 70 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है।

Published by

US Administration: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के विश्वविद्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के नामांकन और वीज़ा को लेकर निर्देश जारी किए हैं। इस स्थिति के चलते अमेरिकी विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। हैदराबाद के शिक्षा सलाहकारों का कहना है कि अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में लगभग 70 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। इस गिरावट का मुख्य कारण अमेरिका द्वारा वीज़ा अपॉइंटमेंट स्लॉट की उपलब्धता पर प्रतिबंध और वीज़ा अस्वीकृति दर में अचानक वृद्धि है।

हैदराबाद ओवरसीज़ कंसल्टेंट्स के संजीव राय ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, “आमतौर पर इस समय तक ज़्यादातर छात्र अपने वीज़ा इंटरव्यू पूरे कर लेते हैं और अपनी उड़ान की तैयारी में व्यस्त हो जाते हैं। लेकिन इस साल, छात्र अभी भी वीज़ा अपॉइंटमेंट स्लॉट पाने की उम्मीद में पोर्टल को रीफ़्रेश कर रहे हैं। यह पिछले कई सालों में सबसे खराब स्थिति है।”

हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने इस संबंध में कहा था कि वीज़ा स्लॉट चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएँगे, लेकिन अभी तक इस मामले में काफ़ी असमंजस की स्थिति बनी हुई है और इस वजह से छात्र भी काफ़ी परेशान हैं।

छात्रों को कन्फर्मेशन नहीं मिला

वहीं, विंडो ओवरसीज एजुकेशन कंसल्टेंसी के अंकित जैन ने इस संबंध में कहा, “जिन छात्रों ने शुरुआत में वीज़ा अपॉइंटमेंट स्लॉट बुक कर लिए थे, उन्हें भी अभी तक कन्फर्मेशन का जवाब नहीं मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे अमेरिकी सिस्टम सिर्फ़ टेस्टिंग के लिए स्लॉट खोल रहा है, क्योंकि बुकिंग के बाद भी किसी छात्र को कन्फर्मेशन नहीं मिला है। ऐसे में भारतीय छात्र अब अमेरिका में पढ़ाई करने के बजाय दूसरे देशों का रुख कर रहे हैं।

Afghan Deportation: पहले PAK फिर ईरान और अब…इस देश ने अपने यहां से अफगानों को किया बाहर, अब क्या करेगी तालिबान सरकार?

छात्र ने आवेदन वापस किया

अमेरिकी वीज़ा के बारे में एक 23 वर्षीय भारतीय छात्र ने कहा, “मैं अब और इंतज़ार नहीं कर सकता था, मुझे लगा था मेरा एक साल बर्बाद हो जाएगा। क्योंकि अब लगता है कि आगे का रास्ता बंद हो गया है, इसलिए मैंने अपना आवेदन वापस ले लिया।” छात्र ने बताया कि अब वह जर्मनी में ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में मास्टर्स करने के विकल्प तलाश रहा है।

“हर रोज़ हमें घबराए हुए छात्रों और उनके परिवारों के फ़ोन आते हैं”

आई20 फीवर कंसल्टेंसी के अरविंद मंडुवा ने कहा, “अगर अगले कुछ दिनों में वीज़ा स्लॉट जारी नहीं किए गए, तो हज़ारों सपने टूट जाएँगे। इस बार इसमें लगभग 80 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल सकती है। इसीलिए हर रोज़ हमें कई छात्रों और उनके अभिभावकों के फ़ोन आते हैं, जिनकी आवाज़ में घबराहट साफ़ दिखाई देती है।”

जनता को मरने छोड़कर भाग गए इस देश के राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री ने भी दबाई दुम, कुछ दिन पहले ही आसमान से बरसी थी मौत

Published by

Recent Posts

Silver Rate Today: सोमवार को किसे लगा झटका, बढ़े या फिर घटे चांदी के दाम? नोट करें शहरों के रेट्स

वैश्विक स्तर पर आए बदलावे के चलते चांदी की कीमतों पर भी दबाव देखने को…

March 23, 2026

Pakistan Spy: आतंकवादी नहीं बन सकते वो जिन्हे नहीं आता ये काम? खुद जैश-ए-मोहम्मद ने दिया जिहादियों को फरमान

Pakistani Terrorist: पाकिस्तान न पहले कभी अपने नापाक इरादों से बाज आया है और न…

March 23, 2026

RBSE Board Result 2026: आज आने वाला है RBSE क्लास 10 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक जानें तरीका

Rajasthan (RBSE) Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज क्ला 10 का रिजल्ट…

March 23, 2026

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में आज कैब मिलना मुश्किल, हड़ताल पर उतरे ड्राइवर्, जानें क्या है वजह?

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में कैब ड्राइवरों ने आज हड़ताल रखी है. आखिर इसकी क्या…

March 23, 2026