Categories: वायरल

छत पर चढ़कर बच्चे के साथ महिला ने किया ऐसा हश्र, Video देख मुंह को आ जाएगा कलेजा

Trending Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला बच्चे को छत से फेंक देती है और नीचे खड़ा शख्स उसे कैच कर लेता है।

Published by Sohail Rahman

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक मां अपने बच्चे को छत से फेंक देती है। चौंकिए मत, वो नीचे नहीं बल्कि नीचे खड़े एक शख्स के गोद में बच्चे को फेंकती है। नीचे खड़ा शख्स उस बच्चे को कैच कर लेता है। हालांकि, आपने सोशल मीडिया स्क्रॉल करने के दौरान कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिससे देखकर आप हैरत में पड़ जाते होंगे। लोग कुछ व्यूज के लिए किसी की भी जान को खतरे में डालने से पीछे नहीं हटते है।

क्या है इस वीडियो में?

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि छत पर बहुत सारी महिलाएं खड़ी हैं और नीचे कई पुरुष खड़े हैं। पहले तो वीडियो देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि महिलाएं सड़क पर चल रहे किसी जुलूस को देखने के लिए खड़ी हैं, लेकिन कुछ ही सेकंड में पूरा मंजर बदल जाता है। एक महिला अपने हाथ में एक बच्चे को पकड़े हुए छत के किनारे पर खतरनाक तरीके से झुकी हुई दिखाई देती है और फिर जो आगे होता है उसे देखकर चौंक जाएंगे। दरअसल, जिस महिला के हाथ में छोटा बच्चा होता है तो वो उसे फेंक देती है। हालांकि, नीचे खड़े एक शख्स ने उस बच्चे को पकड़ लिया।

A post shared by Antil Yadav (@rjkhurki)

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: बिहार में SIR कोई मुद्दा ही नहीं है- राहुल गांधी के वोट चोरी वाले बयान पर सम्राट चौधरी

वीडियो हो रहा वायरल

हालांकि, ये वीडियो कहां का है, इसके बारे में जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर  rjkhurki नामक आईडी से शेयर किया गया है। जिसे लाखों बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर ने हैरान कर देने वाले अंदाज में कहा, ‘ब्लिंकिट से मंगवाया था क्या कि 10 मिनट में दूसरा मंगवा लोगे?’

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों द्वारा जमकर कमेंट किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यह बिल्कुल भी हास्यास्पद नहीं है, इसका अंत भयानक हो सकता था। भगवान बच्चे को आशीर्वाद दें।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ब्लिंकिट भी शरमा जाए ऐसी बालकनी डिलीवरी देख के। तो वहीं, तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यह बहुत गैरज़िम्मेदाराना है। कोई एक बच्चे के साथ ऐसा कैसे कर सकता है।’

भारत की वो ट्रेन जो सिर्फ 46 KM का सफर करने में 5 घंटा लगाती है, फिर भी बैठने के लिए तरसते हैं लोग

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026