Categories: वायरल

पोता बना दादी-दादा के सपने की उड़ान, बुढ़ापे में गिफ्ट किया कुछ ऐसा, वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडियापर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोग काफी सराहना कर रहे हैं. एक बार वीडियो आप भी देखेंगे न तो आपकी आंखें नम हो जाएंगी.

Published by sanskritij jaipuria

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसमें एक युवक अपने दादा-दादी को पहली बार हवाई जहाज में बैठाकर दुबई ले जाता दिखता है. उम्र के इस पड़ाव पर उड़ान का एक्सपीरिएंस उनके लिए बिल्कुल नया था और चेहरे पर खुशी साफ नजर आती है.

वीडियो में कपल जहाज में बैठते हैं, खिड़की से बाहर देखते हैं और उड़ान का आनंद लेते हैं. दुबई पहुंचकर वे ऊंचाई पर बने स्विमिंग पूल से शहर का नजारा देखते हैं. पोते के साथ बिताया गया ये समय उनके लिए यादगार बन जाता है. जब उनसे पूछा गया कि कैसा लग रहा है, तो वे मुस्कुराते हुए कहते हैं कि वे इस पल का मजा ले रहे हैं.

सपनों की कोई उम्र नहीं

ये कहानी याद दिलाती है कि सपने देखने और उन्हें पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती. कई मध्यमवर्गीय परिवारों में हवाई जहाज में सफर करना एक ख्वाब होता है, जिसे लोग अक्सर कह नहीं पाते. ऐसे में ये कदम दिखाता है कि छोटे-छोटे सपने भी बड़े मायने रखते हैं.

Related Post

A post shared by Ankit Big Mouth (@ankitranabigmouth)

लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो को लाखों बार देखा गया और हजारों लोगों ने इसे पसंद किया. कई दर्शकों ने पोते की सोच की सराहना की और अपने दादा-दादी से जुड़ी यादें शेयर कीं. किसी ने इसे बुज़ुर्गों के सपनों को जगाने वाला पल बताया, तो किसी ने परिवार को समय देने की मिसाल कहा.

इस वीडियो का संदेश सीधा है परिवार के साथ बिताया गया समय और उनके सपनों का सम्मान सबसे बड़ी खुशी दे सकता है. कभी-कभी एक छोटा सा कदम किसी के जीवन का सबसे खूबसूरत एक्सपीरिएंस बन जाता है.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

होली के बाद क्या नीतीश कुमार बिहार में करेंगे राजनीतिक धमाका, दिल्ली तक सुनाई देगी गूंज; मंत्रियों का खुलासा

Nishant Kumar Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार होली के…

March 3, 2026

लग्जरी वैन सेगमेंट में मच गया तहलका! मार्केट में आई नई Mercedes-Benz V-Class ,खासियत ऐसी की झट से करेंगे बुक

Mercedes-Benz V-Class भारत में 1.4 करोड़ रुपये में लॉन्च हुई है. बड़ी बॉडी, पेट्रोल-डीजल इंजन,…

March 3, 2026

CBSE का बड़ा फैसला: मध्य-पूर्व में 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षाएं फिर टलीं, जानिए अब कब होगें एग्जाम?

CBSE board exams 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने मध्य-पूर्व के 7 देशों में…

March 3, 2026