Categories: वायरल

अज्ञात व्यक्ति ने जीती 11 करोड़ की लॉटरी, इनाम की राशि लेने अब तक नहीं आया समाने; तलाश जारी

Punjab Diwali Bumper Lottery: पंजाब के बठिंडा निवासी एक व्यक्ति ने पंजाब सरकार द्वारा आयोजित दिवाली बंपर लॉटरी में 11 करोड़ रुपये का इनाम जीता है. लेकिन इतने दिनों के बाद भी इनाम की राशि लेने के लिए सामने नहीं आया है.

Published by Sohail Rahman

Punjab Diwali Bumper lottery: पंजाब सरकार द्वारा दिवाली बंपर लॉटरी का आयोजन किया गया था.  जिसमें बठिंडा निवासी एक व्यक्ति की किस्मत खुल गई.  दरअसल, बताया जा रहा है कि बठिंडा के एक टिकट धारक ने ₹11 करोड़ का सबसे बड़ा इनाम जीता है.  लॉटरी जीतने वाले को लेकर सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि यह भाग्यशाली विजेता अब तक अपना इनाम लेने के लिए सामने नहीं आया है.  लॉटरी एजेंसी अब विजेता की तलाश में जुट गई है.  यह बड़ा इनाम ‘रत्न लॉटरी’ से टिकट खरीदने वाले एक अज्ञात व्यक्ति को मिला है.  बठिंडा स्थित रत्न लॉटरी एजेंसी के संचालक उमेश कुमार का इसको लेकर बयान भी सामने आया है.  जिसमें बताया गया है कि वे विजेता की सक्रिय रूप से तलाश कर रहे हैं.

लॉटरी एजेंसी के संचालक ने क्या बताया? (What did the lottery agency operator say?)

लॉटरी एजेंसी के संचालक उमेश कुमार ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि दिवाली बंपर लॉटरी के कुछ सरकारी टिकट उनकी एजेंसी के ज़रिए बेचे गए थे, और उनमें से एक टिकट ने करोड़ों रुपये का जैकपॉट जीता.  परिणाम जारी होने पर जब उन्हें पता चला कि उनकी एजेंसी के माध्यम से बेचे गए टिकट ने ₹11 करोड़ जीते हैं तो वे और उनके कर्मचारी बेहद खुश हुए.

यह भी पढ़ें :- 

Related Post

क्या KBC की हॉटसीट छोड़ वृंदावन पहुंचे Amitabh Bachchan? प्रेमानंद जी महाराज के सामने झुकाया सिर!

अगर टिकट धारक सामने नहीं आया तो निकल सकता है सुनहरा मौका (If the ticket holder doesn’t come forward, a golden opportunity could be lost)

एजेंसी संचालक ने बताया कि आमतौर पर बड़े इनाम जीतने वाले लॉटरी एजेंसी से संपर्क करके इनाम पाने की औपचारिकताएं पूरी करते हैं.  हालांकि इस मामले में विजेता की ओर से न तो कोई संपर्क हुआ है और न ही कोई जानकारी मिली है.  उमेश कुमार ने विजेता से जल्द से जल्द सामने की अपील की है और आगे कहा है कि अगर टिकट धारक समय पर इनाम नहीं ले पाता है तो यह सुनहरा मौका हाथ से निकल सकता है. उन्होंने अपनी एजेंसी से दिवाली बंपर टिकट खरीदने वाले सभी टिकट धारकों से आग्रह किया कि वे अपने टिकट की जांच करें और इनाम जीतने पर तुरंत उनसे संपर्क करें.

यह भी पढ़ें :- 

अब कहां मिल गई एक और ‘मोनालिसा’, नागिन सी आंखों ने लूटा सबका दिल; क्या आपने देखा?

Sohail Rahman

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026