Categories: वायरल

किन्नर करते थे मुगल हरम की सुरक्षा, गैर मर्द के साथ पकड़े जाने पर महिलाओं को मिलती थी खौफनाक सजा

मुगलों के हरम से जुड़ी कहानियां आज भी रहस्य बनी हुई हैं। जानिए क्यों बाहरी मर्दों की एंट्री हरम में बैन थी और पकड़े जाने पर कैसी खौफनाक सजा दी जाती थी।

Published by Kavita Rajput

Mughal Harem Secrets: मुगलों के इतिहास से जुड़ी कहानियां आज भी सुनी और सुनाई जाती हैं। इसमें सबसे दिलचस्प हैं मुगलों के ‘हरम’ से जुड़ी कहानियां। दरअसल, हरम में बादशाह ले अलावा किसी भी बाहरी का आना वर्जित होता था। ऐसे में इस टॉप सीक्रेट जगह के अंदर क्या कुछ चलता था इसे जानने की दिलचस्पी आज भी लोगों के बीच है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि हरम में किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश क्यों वर्जित था ? और यदि कोई अनजान शख्स हरम में घुस जाए तो उसके साथ क्या किया जाता था।

हरम में होता था फांसी घर 

मुगलों के इतिहास पर लिखी The Red Fort of Shahjahanabad: An Architectural History नामक किताब की लेखिका अनीशा शेखर मुखर्जी लिखती हैं- ‘हरम में किसी भी बाहरी मर्द का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित था। इसके पीछे दो वजह थीं एक तो बादशाह की सुरक्षा, दूसरा ये कि शाही हरम में रहने वाली महिलाएं किसी दूसरे मर्द से शारीरिक सबंध ना बना लें। इतिहासकार यहां तक बताते हैं कि हरम में एक फांसी घर भी हुआ करता था जिसमें उन महिलाओं को सूली पर चढ़ा देते थे जो चोरी छुपे किसी बाहरी शख्स से संबंध बना लेती थीं। आपको बता दें कि मुग़ल काल में हरम की सुरक्षा की जिम्मेदारी किन्नरों के हाथ में होती थी। 

Related Post

मशहूर है औरंगजेब की बहन से जुड़ा किस्सा 

औरंगजेब की बहन रोशनआरा से जुड़ा एक किस्सा बड़ा मशहूर है। बताते हैं कि रोशन को एक शख्स से प्यार हो गया था, चूंकि हरम में किसी भी बाहरी शख्स की एंट्री बैन थी ऐसे में उन्होंने चोरी छिपे इस शख्स को अपने पास हरम में जगह दे दी। कुछ दिनों तक यह शख्स हरम में रोशनआरा के साथ रहा लेकिन ये भेद कहीं खुल ना जाए इस डर से रोशन ने सेविकाओं से कहकर इस शख्स को हरम से बाहर निकालने की योजना बनाई। रात के अंधेरे में सेविकाएं एक गुप्त रास्ते से लेकर इस शख्स को आगे बढीं लेकिन बीच से ही डर के मारे लौट गईं। 

हरम में घुसने की मिली खौफनाक सजा 

बताते हैं कि हरम से बाहर निकलने का रास्ता खोजने के दौरान इस शख्स को सैनिकों ने पकड़ लिया। बाद में इसे औरंगजेब के सामने पेश किया गया। डर के मारे इस शख्स ने बोला कि वो नदी के रास्ते किले की दीवार पर चढ़ा था उसे नहीं पता था कि वो हरम में प्रवेश कर रहा है। औरंग ने इस शख्स को आदेश दिया जैसे किले पर चढ़े वैसे ही उतरो…लेकिन वो ऐसा कर पाता इससे पहले ही हरम की सुरक्षा में तैनात किन्नरों ने इसे कई फीट ऊंची दीवार से नदी में धक्का देकर मार डाला।

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026