Categories: वायरल

500kg का आदमी, प्लेन में चढ़ाने के लिए लाना पड़ा क्रेन…आज से पहले नहीं देखा होगा ऐसा Video

Instagram Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर jesters_ai नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो पर अब तक 50 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

Published by Shubahm Srivastava

Viral Video: इंटरनेट के ज़माने में किसी भी वीडियो को वायरल होने में ज़्यादा वक़्त नहीं लगता। रोजाना हमें ढेरों मजेदार वीडियो देखने को मिलते हैं। कई बार हम कहीं सफ़र कर रहे होते हैं और हमें अजीबोगरीब चीज़ें देखने को मिलती हैं। अब इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूज़र्स हैरान हैं। दरअसल, इंस्टाग्राम पर सामने आए एक वीडियो में एक व्यक्ति को क्रेन के ज़रिए प्लेन से उतारा और चढ़ाया जा रहा है।

हैरानी की बात यह है कि वह व्यक्ति इतना मोटा है कि अपने पैरों पर चल भी नहीं सकता, ऐसे में उसे क्रेन से उठाकर प्लेन तक ले जाया जा रहा है।

प्लैन पर बिठाने के लिए लानी पड़ी क्रेन

वायरल वीडियो देखने पर पता चलता है कि यह किसी एयरपोर्ट का है, जहाँ विमान के पास लोगों की भारी भीड़ है और लोग अपने फोन से तस्वीरें और वीडियो बना रहे हैं। पास में ही एक क्रेन भी खड़ी है, जो एक मोटे आदमी को उठा रही है। देखने पर ऐसा लग रहा है कि वह आदमी खुद विमान में नहीं जा पा रहा है।

उसे विमान में चढ़ाने में मदद के लिए कई निगरानी कर्मचारी भी वहां मौजूद हैं। ताकि यह काम पूरी सुरक्षा के साथ हो और कोई परेशानी न आए।

Related Post

A post shared by AI GODFATHER🤴⭐️ (@jesters_ai)

वीडियो पर उठ रहे सवाल

आपको बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर jesters_ai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तीन दिन के अंदर ही इस वीडियो को 50 हज़ार से ज़्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो असली नहीं है, इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है।

वीडियो के कैप्शन में भी साफ़ तौर पर बताया गया है कि इसे सिर्फ़ रचनात्मक उद्देश्यों के लिए बनाया गया है। इसे किसी को चिढ़ाने या मज़ाक उड़ाने के लिए नहीं बनाया गया है।

Viral Video: टीवी पर चल रहा था तमन्ना भाटिया का ‘वो वाला’ गाना, बेड पर ही उछलने लगा मासूम बच्चा!

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026