Categories: वायरल

दुबई के अरबपति शेख का बेटा धोता था होटल में बर्तन, इसके पीछे की वजह तोड़ देगी आपका घमंड

Viral News: सोशल मीडिया पर एक अबरपति शेख ने दावा किया है कि उनका बेटा होटल में बर्तन धोता था. अरबपति शेख का यह दावा सुन लोगों के मन में सवाल उठने लग गया है कि आखिर इसके पीछे ऐसी क्या वजह थी कि अरबपति शेख के बेटे को बर्तन धोने पड़े.

Published by Prachi Tandon

Dubai Billionaire Son Washed Dishes: अमीर बाप का बेटा अमीर ही होता है…यह बात आपने कई बार सुनी होगी. लेकिन, दुनिया में एक ऐसा भी बाप है जिसने अरबपति होने के बावजूद अपने बेटे से होटल में बर्तन मंझवाए हैं. जी हां, हैरान होने की जरूरत नहीं है और यह तो बिल्कुल भी नहीं सोचिएगा कि यह कोई कहानी है. क्योंकि, सच में एक दुबई के अरबपति शेख ने अपने बेटे से होटल में बर्तन मंझवाने से लेकर कमरों की सफाई तक करवाई है. मगर एक अरबपति शेख ने ऐसा क्यों किया और इसके पीछे की क्या वजह थी यह जानने की इच्छा हर किसी को हो सकती है. 

दुबई के अरबपति शेख ने बेटे से धुलवाए बर्तन

अल हब्तूर ग्रुप के चेयरमैन और जाने-माने बिजनेसमैन खलफ अल हब्तूर का बिजनेस होटल्स, रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल, एजुकेशन और पब्लिशिंग जैसी इंडस्ट्रीज में फैला हुआ है. कुल मिलाकर कहें तो खलफ अल हब्तूर ने सिर्फ नाम नहीं पैसा भी खूब कमाया है. इतना ही नहीं, वह हजारों लोगों को रोजगार देते हैं और उनका ग्रुप 2 अरब दिरहम (दुबई की करेंसी) दान भी कर चुका है. लेकिन, फिर भी खलफ अल हब्तूर ने अपने बेटे को सीख देने के लिए होटल में बर्तन धुलवाने का काम किया था. 

बेटे को सीख देना चाहते थे दुबई के अरबपति शेख

एक ओपन टॉक इवेंट में हब्तूर ने बताया था कि वह अपने बेटे को सीधा डायरेक्टर की कुर्सी पर नहीं बैठाना चाहते थे. इसलिए, जब उसकी होटल मैनेजमेंट की डिग्री पूरी हुई तो सबसे पहला काम उसे हाउसकीपिंग, डिश वॉशिंग का मिला. अल हब्तूर का कहना था कि बेसिक काम सीखे बिना कोई भी मैनेजर नहीं बन सकता है. इतना ही नहीं, अरबपति शेख का यह भी मानना है कि नौकरी का असली स्वाद भी इसी से आता है और यही सिखाने के लिए उनके बेटे ने बर्तन धोए, कमरे साफ किए और धीरे-धीरे मिड लेवल पर उसे प्रमोशन मिला. 

Related Post

ये भी पढ़ें: एक बोर्ड देखकर छोड़ी BDO की नौकरी, फाइनल अटेंप्ट में पास किया UPSC एग्जाम; अब हैं IPS ऑफिसर

डिग्री से ज्यादा अनुभव है सीखाता

खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अरबपति का मानना है कि डिग्री जरूरी है, लेकिन एक्सपीरियंस उससे भी ज्यादा जरूरी है. असली इंजीनियरिंग, असली मैनेजमेंट, असली काम को साइट पर जाकर ही समझा जा सकता है. खलफ अल हब्तूर का यह भी कहना है कि सिर्फ किताबें पढ़ने से कोई करियर नहीं बनता है. फील्ड में उतरने के बाद जो सीख मिलती है, वही प्रोफेशनल बनाने में मदद करती है. 

ये भी पढ़ें: सड़क पर दिखा 19 मिनट Viral Video वाला लड़का, भीड़ ने पकड़कर धो डाला, जानिए वीडियो की सच्चाई

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026