Home > वायरल > Beauty Filter Glitch: फिल्टर हटते ही बदली तस्वीर, एक ही झटके में कम हुए 1.4 लाख फॉलोअर्स

Beauty Filter Glitch: फिल्टर हटते ही बदली तस्वीर, एक ही झटके में कम हुए 1.4 लाख फॉलोअर्स

Beauty Filter Glitch: एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक चीनी महिला इन्फ्लुएंसर का ब्यूटी फिल्टर लाइवस्ट्रीम के दौरान कुछ सेकंड के लिए बंद हो गया, जिससे उसका असली चेहरा दिख गया. इसके बाद उसके करीब 1.4 लाख फॉलोअर्स घटने की बात कही जा रही है

By: Ranjana Sharma | Published: February 19, 2026 4:14:16 PM IST



Beauty Filter Glitch: एक वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जोरदार बहस छिड़ गई है. दावा किया जा रहा है कि एक चीनी महिला इन्फ्लुएंसर का ब्यूटी फिल्टर लाइवस्ट्रीम के दौरान कुछ सेकेंड के लिए बंद हो गया, जिससे उसका असली चेहरा नजर आ गया. इसके बाद उसके करीब 1.4 लाख फॉलोअर्स तुरंत कम हो गए. 

कुछ सेकेंड असली चेहरा आया सामने 

रिपोर्ट के मुताबिक, लाइवस्ट्रीम के दौरान फिल्टर कुछ सेकंड के लिए हट गया, जिसमें एक परिपक्व त्वचा और गर्म रंगत वाली महिला नजर आई. कुछ ही क्षणों में फिल्टर फिर सक्रिय हो गया और स्क्रीन पर वही पहले जैसा गोरा, स्मूद और छोटे चेहरे वाला रूप दिखाई देने लगा. वायरल क्लिप कुछ सेकंड की ही है और इसी ग्लिच वाले पल को दिखाती है. वीडियो के बाद असल चेहरा सामने आने के बाद इन्फ्लुएंसर ने 1.4 लाख फॉलोअर्स गंवा दिए. हालांकि, इस घटना की प्रामाणिकता या फॉलोअर्स में इतनी बड़ी गिरावट की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. संबंधित महिला की पहचान भी अब तक सार्वजनिक नहीं हो पाई है.

फॉलोअर्स को भ्रमित करने का आरोप लगा

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कुछ यूजर्स ने इन्फ्लुएंसर पर फॉलोअर्स को भ्रमित करने का आरोप लगाया, वहीं कई लोगों ने कहा कि उन्हें बिना फिल्टर वाला चेहरा ज्यादा “खूबसूरत” और “जेन्युइन” लगा. इस घटना ने ब्यूटी फिल्टर्स के प्रभाव और सोशल मीडिया पर बढ़ती वास्तविकता की मांग को लेकर भी बहस छेड़ दी है.

ये बोले यूजर

एक यूजर ने लिखा, “क्या? वह बिना फिल्टर के भी सुंदर है. दूसरे ने टिप्पणी की, “इन्फ्लुएंसर जो दिखाते हैं, लोग उसी पर भरोसा कर लेते हैं. फिल्टर रील और रियल लाइफ का फर्क मिटा देता है. तीसरे यूजर ने कहा, “यह दिखाता है कि सोशल मीडिया कल्चर फिल्टर और एडिटेड तस्वीरों से कितना प्रभावित है. परफेक्शन से ज्यादा लंबे समय तक असलीपन ही लोगों का भरोसा जीतता है. एक अन्य यूजर ने लिखा, दुनिया खूबसूरत दिखने वालों की ओर झुकी रहती है, इसलिए कई लोग ऐसा करते हैं. उन्हें अपने असली रूप में वैलिडेशन नहीं मिलता.

Advertisement