Categories: वायरल

कैसा था आखिरी मुगल बादशाह का हरम? 1857 की क्रांति के बाद अंग्रेजों ने किया था ऐसा हाल!

भारत के आखिरी मुग़ल बादशाह बहादुर शाह ज़फर के हरम की हालत 1857 की क्रांति के बाद पूरी तरह बदल गई थी. अंग्रेजों ने दिल्ली पर कब्ज़े के बाद हरम को तहस-नहस कर दिया था.

Published by Kavita Rajput

मुग़ल काल में हरम में बहुत रौनक रहा करती थी. हालांकि, एक सवाल सबके मन में आता है कि जब भारत में मुगलों के दौर का पतन हुआ तब हरम का क्या हुआ ?. आज हम आपको भारत के आखिरी मुग़ल बादशाह रहे बहादुर शाह जफ़र के हरम से जुड़ा किस्सा सुनाने जा रहे हैं. मुग़ल बादशाह जफ़र अपनी ढलती उम्र के कारण राज काज पर कुछ ख़ास ध्यान नहीं रख पाते थे. ऐसा ही हाल उनके हरम का हो चुका था, जफ़र के हरम में पूरी तरह अराजकता का माहौल बन गया था. जहां रहने वाली लड़कियों और महिलाओं के बीच डर नाम की चीज लगभग लगभग खत्म सी हो गई थी. 

कभी भी कोई भी घुस आता था हरम में 

Related Post

मुगलों के दौर में वैसे तो बादशाह के अलावा किसी को भी हरम में जाने की इजाजत नहीं होती थी लेकिन बहादुर शाह जफ़र के दौर में जब मुगलों का पतन हो रहा था तब तक सबकुछ बदल चुका था. इतिहासकार बताते हैं कि बहादुर शाह जफ़र के दौर में हरम की व्यवस्था इस कदर लचर हो चुकी थी कि कोई भी यहां घुस आता था. ऐसा ही एक किस्सा बड़ा मशहूर है कि बादशाह के हरम में एक रोज कुछ लड़के भीतर तक घुसे चले आए. बाद में इन्हें बाहर किया गया लेकिन जब ये बात बादशाह को पता चली तो वे खूब नाराज हुए थे. हालांकि, इस घटना ने हरम की लचर व्यवस्था की पोल जरूर खोल दी थी. 

अंग्रेजों ने तहस-नहस किया हरम 

इतिहासकार बताते हैं कि 1857 की क्रांति को कुचलने के बाद अंग्रेजों ने दिल्ली पर धावा बोला. यह क्रांति बहादुर शाह जफ़र के बैनर तले ही लड़ी जा रही थी ऐसे में अंग्रेजों ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा. जफ़र को देश निकाला मिला वहीं उनके हरम को तहस-नहस कर दिया गया. हरम की इमारत को बहुत नुकसान पहुंचाया गया यहां तक कि शाही परिवार के कई सदस्यों और ख़ास दरबारियों को फ़ौरन ही फांसी की सजा सुना दी गई थी.

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026