Categories: वायरल

Viral Video: शख्स ने मिंटों में बैठे-बैठे बस कंडक्टर का बना दिया स्कैच, तस्वीर देख खुशी से मुस्कुराई महिला…!

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई दंग रह गया है. वीडियो एक आर्टिस्ट और बस कंडक्टर का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बस कंडक्टर खुशी से मुस्कुरा रही है.

Published by sanskritij jaipuria

Viral Video: कर्नाटक में एक बस यात्रा के दौरान बना एक सिंपल लेकिन दिल छू लेने वाला पल इन दिनों चर्चा में है. एक कलाकार आकाश सेल्वरासु बस में सफर कर रहे थे. सामने बस कंडक्टर अपनी ड्यूटी में व्यस्त थीं टिकट देना, किराया लेना और यात्रियों की मदद करना. इसी बीच आकाश चुपचाप उनका स्केच बनाते रहे.

कंडक्टर को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि कोई उनका चित्र बना रहा है. आकाश ने बिना ध्यान भटकाए, शांत मन से उनका चेहरा कागज पर बना दिया. जब स्केच पूरा हुआ, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए वो चित्र कंडक्टर को दिखाया.

खुशी से भर गया चेहरा

चित्र देखते ही कंडक्टर की आंखों में खुशी साफ दिखी. वो मुस्कुराईं और गर्व के साथ उस स्केच को बस में बैठे दूसरे यात्रियों को दिखाने लगीं. बस में मौजूद लोग भी उस पल के गवाह बने और माहौल खुशनुमा हो गया.

आकाश और कंडक्टर की भाषा अलग थी. वो कन्नड़ बोलती थीं और आकाश उनकी बात पूरी तरह समझ नहीं पा रहे थे. फिर भी भावनाओं ने दोनों को जोड़ दिया. सम्मान, सादगी और अपनापन सब कुछ बिना शब्दों के समझ में आ गया.

Related Post

A post shared by Akash Selvarasu (@imaginelife_official)

सोशल मीडिया पर सराहना

आकाश ने इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. देखते ही देखते लाखों लोगों ने इसे पसंद किया. लोगों ने कलाकार की कला और उसके सच्चे भाव की तारीफ की. कई लोगों ने लिखा कि किसी को खुश करना सबसे बड़ी खुशी है.

ये घटना याद दिलाती है कि खुशी के लिए बड़े काम नहीं चाहिए. कभी-कभी एक छोटा सा प्रयास, सच्चे दिल से किया गया काम, किसी के दिन को खास बना सकता है. यही इस कहानी की सबसे बड़ी सीख है.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

8,000+ हॉस्टल सब्सिडी! सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब पढ़ाई पर मिलेगा ज्यादा पैसा

8th Pay Commission Latest News: नए नियमों के तहत अब शिक्षा और हॉस्टल से जुड़े…

April 9, 2026

Tadiandamol Trek Incident: एक केला, थोड़ा पानी और हिम्मत…जानें जंगल में कैसे 4 दिन जिंदा रही सरन्या?

Karnataka trekking Incident: इस घटना ने ट्रेकिंग सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए…

April 9, 2026

Sabarimala Case Update: संप्रदाय का मसला, अदालत का दखल नहीं हो सकता…सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से क्या दलील दी गई?

Sabarimala case update: केंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के. एम. नटराज ने दलील…

April 9, 2026

Video: कोहली का नाम सुनते ही बाबर आज़म को लगी मिर्ची, पत्रकार पर हुए आग बबूला; घटना कैमरे में कैद

Babar azam press conference: हाल ही में PSL के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार…

April 9, 2026

गुजरात को जीत दिलाना शुभमन गिल को पड़ा महंगा! BCCI ने कप्तान पर ठोका 12 लाख का जुर्माना

DC vs GT: गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल सहित तीन बल्लेबाजों ने शानदार…

April 9, 2026