Viral Video 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य युजवेंद्र चहल एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं बल्कि सोशल मीडिया का ताजा विवाद है. हाल ही में मशहूर अभिनेत्री तान्या चटर्जी ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा है कि चहल उन्हें रातों को मैसेज कर रहे हैं साथ ही उनकी इंस्टा स्टोरी पर कमेंट भी कर रहे हैं. इतना ही नहीं इतने बड़े इल्जामों के सभी स्क्रीनशॉट भी एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने भी दिखाए हैं, जिसके बाद से ही युजवेंद्र की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.
जैसे ही यह मैसेज सोशल मीडिया पर लीक हुए, तो युजवेंद्र के चाहने वालों को उन पर यकीन नहीं आ रहा है, सोशल मीडिया यूजर्स यह जानना चाहते हैं कि आखिर उन मैसेज में ऐसा था क्या, जिसकी वजह से अब युजवेंद्र को मुश्किलें होने वाली हैं, देखते ही देखते उनकी यह चैट के स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल भी हो गए.