Your browser doesn't support HTML5 video.
बॉलीवुड अभिनेता और सबसे वायरल फिल्मों के खलनायक रजत बेदी की बेटी वीरा बेदी (Vera Bedi) इन दिनों अपनी एक छोटी सी झलक की वजह से टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं, हाल ही में वीरा बेदी अपनी कार में शहर से गुजरती हुई देखी गई थीं, जहां उन्हें पैपराजी ने स्पॉट कर लिया था, वीराने जैसे ही कैमरों को अपनी ओर मुड़ते देखा, वे बुरी तरह शर्माने लगीं और तुरंत अपने हाथों से अपना चेहरा छुपा लिया, उनकी इस भोली और मासूम हरकत को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी खुश हो रहे हैं और उनकी सादगी पर हंसते हुए मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही वेरा बेदी और करीना कपूर खान के बीच तुलना शुरू हो गई है, लोग उन्हें करीना कपूर की ‘डुप्लीकेट’ और ‘कार्बन कॉपी’ कह रहे हैं, कई यूजर्स का तो यह भी दावा है कि वीरा अपनी खूबसूरती के मामले में करीना कपूर से भी एक कदम आगे हैं, जहां आज के स्टार किड्स कैमरों के सामने पोज देने का कोई मौका नहीं छोड़ते, वहीं वेरा का इस तरह कैमरा देखकर छुपना लोगों को बहुत ही प्यारा (Cutesy) लग रहा है.

