Home > वीडियो > Breaking: गंगा किनारे इफ्तार करना पड़ा भारी, 14 मुस्लिम लड़कों के खिलाफ वाराणसी पुलिस ने की FIR दर्ज!

Breaking: गंगा किनारे इफ्तार करना पड़ा भारी, 14 मुस्लिम लड़कों के खिलाफ वाराणसी पुलिस ने की FIR दर्ज!

Iftar at Ganga River Controversy: वाराणसी से 14 मुस्लिम युवकों का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो सभी एक नाव पर अपनी इफ्तार पार्टी करते नजर आए, अब वाराणसी पुलिस के अनुसार यह गंगा नदी की धार्मिक मर्यादा के खिलाफ है, अब वीडियो के अनुसार सभी की पहचान करते हुए एक-एक युवक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया...

By: Sumaira Khan | Published: March 18, 2026 1:25:34 PM IST

Iftar at Ganga River Controversy: हाल ही में उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आ रही है, जिसे सुन लोगों को भारत में हर दिन हिंदू-मुस्लिम हो रहे विवादों को लेकर एक अलग राय पैदा हो रही है, दरअसल वाराणसी से 14 मुस्लिम युवकों का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो सभी एक नाव पर अपनी इफ्तार पार्टी करते नजर आए, जिसके तुरंत बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, अब वाराणसी पुलिस के अनुसार यह गंगा नदी की धार्मिक मर्यादा के खिलाफ है, अब वीडियो के अनुसार सभी की पहचान करते हुए एक-एक युवक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया

बात यहां खत्म नहीं होती अब लोगों ने इस खबर को सुनते ही अपनी राय रखनी शुरू की, कुछ लोगों का कहना है कि क्या हमारे भारत के लोगों ने अपनी आंखों पर इस कदर नफरत की पट्टी बांध ली है कि इन छोटे मुद्दों पर भी अब विवाद खड़े करे जाएंगे, वहीं कुछ लोगों ने इसे सही बात बताते हुए पुलिस का सम्मान किया, फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

संबंधित खबरें

Advertisement