Vada Pav Girl Chandrika Dixit controversy: सोशल मीडिया पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित, जो बिग बॉस ओटीटी में भी दिखी थीं, उनकी निजी जिंदगी में एक बार फिर से बवाल हो गया है, चंद्रिका ने अपने पति पर बहुत से गंभीर आरोप लगाए हैं, जो लोगों को चौंकाने वाले हैं, अभी हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अपने पति पर चीटिंग का आरोप लगाया था, उसके तुरंत बाद उनके पति युगम गेरा ने भी इसका जवाब देते हुए वीडियो डाला था, मगर अब बात यहां खत्म नहीं हुई है बल्कि वादा पाव गर्ल ने फिर से एक बार सोशल मीडिया पर एक वीडियो दुबारा से शेयर करके इंटरनेट पर बवाल खड़ा कर दिया है, वह अपने पति को गुस्से में चुनौती देती दिख रही हैं, चंद्रिका गुस्से में कह रही हैं, “तू मेरा MMS बना या वीडियो बना, अब मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता” उनका ये तेवर देखकर उनके चाहने वाले हैरान हैं.
इशारों-इशारों में उन्होंने बताया कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा और ब्लैकमेल भी किया जा रहा है, वैसे, ये पहली बार नहीं है जब उनके घरेलू झगड़े ऐसे सबके सामने आए हों, लेकिन इस बार ‘MMS’ जैसे शब्द का इस विषय में इस्तेमाल हुआ है, जिससे बात ज्यादा गंभीर हो गई है, चंद्रिका के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग बंट गए हैं, कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट कह रहे हैं, तो कुछ उनके साथ खड़े दिख रहे हैं.