Union Budget 2026: आज 1 फरवरी, 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना ऐतिहासिक 9वां बजट पेश किया, बजट सत्र की शुरुआत से पहले, जब वे उत्तर ब्लॉक और कर्तव्य भवन से बाहर निकलीं, तो उनके हाथ में पारंपरिक लाल कवर वाला डिजिटल टैबलेट (बही-खाता) देखा गया, साथ ही उनके चेहरे पर मुस्कान ने यह संकेत दिया कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था और आम आदमी के लिए कुछ बड़ा लेकर आने वाला है.
पिछले कुछ सालों की तरह, इस बार भी उन्होंने पुराने ‘सूटकेस’ वाली परंपरा को छोड़कर भारतीय ‘बही-खाता’ शैली को अपनाया है, जिसे देखकर लोग काफी खुश हुए, अब देखना यह है की इस साल किन-किन चीजों में सुधार आता है, और क्या चीजें सस्ती या महेंगी कि जाएंगी.