Home > वीडियो > जब रियल आमिर खान के सामने आए नकली आमिर, Sunil Grover की मिमिक्री देख, एक्टर के उड़े होश!

जब रियल आमिर खान के सामने आए नकली आमिर, Sunil Grover की मिमिक्री देख, एक्टर के उड़े होश!

Sunil Grover: बेस्ट कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और दिग्गज कलाकार आमिर खान का यह हालिया वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है, इस वीडियो में सुनील ग्रोवर आमिर खान के 90s वर्जन में अपनी मजेदार मिमिक्री कला को दिखा रहे हैं, सुनील ने आमिर के चलने के सिग्नेचर स्टाइल को ही नहीं, बल्कि पपराजी के सामने उनके नेचुरल व्यवहार और बात करने के लहजे को भी हूबहू उतार दिया है.

By: Sumaira Khan | Last Updated: February 1, 2026 9:14:41 AM IST

Sunil Grover: बेस्ट कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और दिग्गज कलाकार आमिर खान का यह हालिया वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है, इस वीडियो में सुनील ग्रोवर आमिर खान के 90s वर्जन में अपनी मजेदार मिमिक्री कला को दिखा रहे हैं, सुनील ने आमिर के चलने के सिग्नेचर स्टाइल को ही नहीं, बल्कि पपराजी के सामने उनके नेचुरल व्यवहार और बात करने के लहजे को भी हूबहू उतार दिया है, सुनील का यह “चैंपियन” अवतार देखकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया है, लेकिन सबसे यादगार प्रतिक्रिया खुद आमिर खान की है.

वीडियो में आमिर खान को अपनी हंसी पर काबू पाते हुए फनी अंदाज में देखा जा सकता है, आमिर इतना ज्यादा हंसे कि उन्होंने कैमरे पर यह बात भी कह दी कि भाई रुक जा अब साथ ही हंसते-हंसते उनकी “सांस रुकने लगी थी,” आमिर ने सुनील की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वह खुद को आईने में देख रहे हों, किसी भी कलाकार के लिए इससे बड़ा सम्मान नहीं हो सकता कि खुद ओरिजिनल सुपरस्टार उसकी नकल देखकर पसंद कर रहे हों.

संबंधित खबरें

Advertisement