Home > वीडियो > सुनील ग्रोवर ने दोबारा से गाया ‘Slowly Slowly’, कपिल शर्मा की पूरी टीम के साथ जमकर थिरके सितारे!

सुनील ग्रोवर ने दोबारा से गाया ‘Slowly Slowly’, कपिल शर्मा की पूरी टीम के साथ जमकर थिरके सितारे!

Kapil Sharma Sunil Grover Reunion: कॉमेडी के बादशाह यानी के कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और उनकी पूरी मजेदार टीम एक बार फिर से लोगों को गुदगुदाने के लिए पूरी तरह से तैयार बैठी हैं, हाल ही में हुए नए सीजन के ग्रैंड लॉन्च इवेंट में जो मजेदार नजारा देखने को मिला, उसने फैन्स की पुरानी यादें ताजा कर दीं, इस मौके पर कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, और शो की पूरी पलटन एक साथ जबरदस्त मस्ती और डांस करते हुए नजर आए.

By: Sumaira Khan | Published: February 4, 2026 7:36:43 AM IST

Kapil Sharma Sunil Grover Reunion: कॉमेडी के बादशाह यानी के कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और उनकी पूरी मजेदार टीम एक बार फिर से लोगों को गुदगुदाने के लिए पूरी तरह से तैयार बैठी हैं, हाल ही में हुए नए सीजन के ग्रैंड लॉन्च इवेंट में जो मजेदार नजारा देखने को मिला, उसने फैन्स की पुरानी यादें ताजा कर दीं, इस मौके पर कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, और शो की पूरी पलटन एक साथ जबरदस्त मस्ती और डांस करते हुए नजर आए, सालों बाद कपिल और सुनील को एक ही मंच पर इस कदर खिलखिलाते और थिरकते देखना किसी सपने के सच होने जैसा था.

इवेंट का सबसे बड़ा हाईलाइट वो पल रहा जब सुनील ग्रोवर ने माइक संभाला और अपना वही वायरल गाना ‘Slowly Slowly’ गाना शुरू किया, आपको याद दिला दें कि यह वही गाना है जिसे उन्होंने इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा के साथ मिलकर बनाया था, सुनील के गाना शुरू करते ही कपिल और टीम के बाकी सदस्य खुद को रोक नहीं पाए और स्टेज पर ही झूमने लगे, इस मस्ती भरे लम्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है. 

संबंधित खबरें

Advertisement