Home > वीडियो > Shocking Video: सुनंदा शर्मा के शो में सिरफिरे की करतूत, दहशत में सिंगर ने बीच में ही रोका प्रोग्राम!

Shocking Video: सुनंदा शर्मा के शो में सिरफिरे की करतूत, दहशत में सिंगर ने बीच में ही रोका प्रोग्राम!

Sunanda Sharma Concert 2026: गाजियाबाद के एक कॉलेज में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान वहां के एक छात्र ने अचानक से स्टेज पर हमला करते हुए सिंगर के पैर छूने की कोशिश की, सिंगर अपनी परफॉर्मेंस के बीच में थीं और ऑडियंस का मनोरंजन कर रही थीं, तभी...

By: Sumaira Khan | Published: April 5, 2026 2:01:33 PM IST

Sunanda Sharma Concert 2026: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आयोजित पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का लाइव कॉन्सर्ट उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गया, जब एक सिरफिरे फैन ने सुरक्षा तोड़ते हुए अचानक ही स्टेज पर धावा बोल दिया, सिंगर अपनी परफॉर्मेंस के बीच में थीं और ऑडियंस का मनोरंजन कर रही थीं, तभी अचानक एक युवक उनकी ओर बढ़ा, सुनंदा को कुछ समझ आता उससे पहले ही उस युवक ने उनके पैर छूने की कोशिश की, इस अचानक हुए हमले से सुनंदा बेहद ही डर गईं और बीच इवेंट में ही चीखते हुए स्टेज के पीछे की तरफ भागीं

इस पूरी घटना का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे एक कलाकार की सुरक्षा बेहद ही आसान तरीके से दांव पर लग जाती है, सुनंदा के चीखने से वहां मौजूद बाउंसर और पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और युवक को हिरासत में ले लिया साथ ही कॉलेज प्रशासन ने भी अपनी तरफ से छात्र को सस्पेंड करने की बात कही. 

संबंधित खबरें

Advertisement