Shahid Kapoor Viral Dance: बॉलीवुड के एक्टर शाहिद कपूर फिर से एक बार स्क्रीन पर धमाका करने के लिए वापस आए हैं और उनकी फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने सिनेमाघरों में अपनी पहचान बना ली है, विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी उनकी यह नई फिल्म ‘O Romeo’ एक ऐसी डार्क वर्ल्ड की सैर कराती है, जहां प्यार और हिंसा का अनोखा संगम है, पहले दिन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत उम्मीद से बेहतर रही है, सुबह के शोज में भीड़ कम होने के बावजूद, शाम और रात के शोज में शाहिद के फैन्स ने सारे थिएटर हाउसफुल कर दिए हैं, फिल्म ने पहले ही दिन लगभग 7 से 8.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर यह साबित कर दिया है कि शाहिद का क्रेज आज भी बरकरार है.
फिल्म की चर्चा सिर्फ कहानी तक ही नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर का एक लेटेस्ट डांस वीडियो आग की तरह फैल रहा है, एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान जब फिल्म का गाना ‘पान की दुकान’ बजा, तो शाहिद खुद को रोक नहीं पाए, उनके सिग्नेचर स्टेप्स और जबरदस्त एनर्जी ने वहां मौजूद भीड़ को बेकाबू कर दिया, और देखते ही देखते उनका यह जबरदस्त डांस वीडियो भी तेजी से वायरल हो गया.