बॉलीवुड के ‘करण-अर्जुन’ यानी के शाहरुख खान और सलमान खान की बॉन्डिंग फिर से चर्चा में है. हाल ही में सलमान खान के पिता सलीम खान को उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जैसे ही शाहरुख खान को इस बात की जानकारी मिली, वह अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर तुरंत सलीम खान का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे.
शाहरुख ने अस्पताल में काफी वक्त बिताया और सलमान खान के साथ-साथ उनके पूरे परिवार को हिम्मत दी, मुश्किल समय में किंग खान का यह कदम यह साबित करता है कि दोनों खानों के बीच अब मनमुटाव की कोई जगह नहीं है और वे एक-दूसरे के परिवार को अपना ही मानते हैं. अस्पताल के बाहर की तस्वीरें और वीडियो इस वक्त खूब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.