Home > वीडियो > पहचाना क्या? महज 2 साल की उम्र में किया था पहला एड, ‘धुरंधर’ फेम ‘Sara Arjun’ का पुराना वीडियो!

पहचाना क्या? महज 2 साल की उम्र में किया था पहला एड, ‘धुरंधर’ फेम ‘Sara Arjun’ का पुराना वीडियो!

Sara Arjun Viral Ad: क्या आपने पहचाना कौन है यह वायरल बच्ची? फिल्म 'धुरंधर' में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों का दिल जीतने वाली और सभी की नई क्रश के रूप में एक्ट्रेस सारा अर्जुन (Sara Arjun) इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं, फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सारा का 20 साल पुराना एक एड वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है...

By: Sumaira Khan | Published: February 4, 2026 1:49:59 PM IST

Sara Arjun Viral Ad: क्या आपने पहचाना कौन है यह वायरल बच्ची? फिल्म ‘धुरंधर’ में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों का दिल जीतने वाली और सभी की नई क्रश के रूप में एक्ट्रेस सारा अर्जुन (Sara Arjun) इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं, फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सारा का 20 साल पुराना एक एड वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, आपको जानकर हैरानी होगी कि सारा ने महज 2 साल की उम्र में अपना पहला एड (विज्ञापन) शूट किया था और वह बचपन में ही 100 से ज्यादा विज्ञापनों का हिस्सा रह चुकी हैं.

आज 20 साल की उम्र में रणबीर सिंह के अपोजिट ‘धुरंधर’ की लीड एक्ट्रेस के तौर पर उनकी परफॉर्मेंस यह साबित करती है कि वह बचपन से ही एक नेचुरल स्टार रही हैं, McDonald’s के मशहूर विज्ञापन से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली सारा का यह पुराना अवतार देखकर फैंस काफी हैरान हैं, यहां तक की कुछ लोगों को अब तक भी यकीन नहीं आ रहा कि हम इस एड की उस बच्ची को पहचान न सके, साथ ही अब लोग उनकी क्यूटनेस के भी दीवाने होते नजर आ रहे हैं, देखें उनका यह वायरल वीडियो 

संबंधित खबरें

Advertisement