मशहूर ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा के बेटे मोहक नाहटा और उनकी मंगेतर दीक्षिता खुल्लर के प्री-वेडिंग रिसेप्शन की शाम बेहद खास रही, जिसमें बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान ने शिरकत कर पूरी महफिल की रौनक ही बढ़ा दी थी, जैसे ही सलमान खान ने इवेंट में एंट्री की, वहां मौजूद मेहमान और कैमरापर्सन उन्हें अपने लेंस में कैद करने के लिए उत्साहित हो गए, सलमान खान ने अपनी सादगी और स्टाइलिश अंदाज से एक बार फिर सबका दिल जीत लिया, रिसेप्शन के दौरान सलमान खान को मोहक और दीक्षिता के साथ बातचीत करते और उन्हें आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं देते देखा गया, कोमल नाहटा और सलमान खान के बीच पुराने पेशेवर और व्यक्तिगत संबंध हैं, यही वजह है कि सुपरस्टार इस खास पारिवारिक जश्न का हिस्सा बनने पहुंचे, ब्लैक सूट में सलमान बेहद हैंडसम लग रहे थे और उनकी मौजूदगी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं.
146