Eid-ul-fitr Tragedy: बांग्लादेश के ढाका स्थित सदरघाट टर्मिनल पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, पलभर में लोगों की खुशी मातम में बदल गई, जब लोग अपनों से मिलने और उनके साथ ईद-उल-फितर मनाने घर वापस बोट और स्टीमर के जरिए लौट रहे थे, तभी यह भयानक घटना घटी, बताया जा रहा है की दो जहाजों के बीच टक्कर और टर्मिनल पर लोगों की भारी भीड़ के कारण कई यात्रियों की जान चली गई, जो लोग कुछ ही देर में अपने घर जाकर ईद का त्यौहार मनाने वाले थे, अब उनके घर उनके शव पहुंचाए जा रहे हैं.
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों की चीखें सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स की भी आंखों में आंसू आ गए, टर्मिनल पर सुरक्षा इंतजामों की भारी कमी और जहाजों पर जरुरत से ज्यादा यात्रियों की वजह से यह खतरनाक हादसा हुआ, फिलहाल लोग अब बस इस हादसे पर अपना दुख जता रहे हैं, और लोगों की लापरवाही की चर्चा तेज हो रही है.