Home > वीडियो > आखिर क्यों इतने महंगे बिक रहे हैं ‘Dhurandhar 2’ के टिकट? मुंबई और दिल्ली में ₹3100 से ₹2400 तक पहुंची कीमत!

आखिर क्यों इतने महंगे बिक रहे हैं ‘Dhurandhar 2’ के टिकट? मुंबई और दिल्ली में ₹3100 से ₹2400 तक पहुंची कीमत!

Dhurandhar 2 Expensive Tickets: रणवीर जगह-जगह पर जाकर अपनी मशहूर फिल्म 'Dhurandhar 2' की प्रमोशन में बिजी हैं, मगर लोगों के बीच जिस बात की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो है फिल्म के महंगे टिकट, लोगों ने जबसे फिल्म के टिकट्स की कीमत सुनी हैं, तभी से सबका दिल टूट चुका है, अब सवाल यह है कि आखिर मेकर्स ने फिल्म की टिकटें इतनी महंगी क्यों रखी?

By: Sumaira Khan | Published: March 18, 2026 12:59:22 PM IST

Dhurandhar 2 Expensive Tickets: जबसे रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने की खबर सामने आई है, तबसे लोगों के बीच एक्साइटमेंट का माहौल पैदा हो गया है, अब ऐसे में रणवीर जगह-जगह पर जाकर अपनी मशहूर फिल्म की प्रमोशन में बिजी हैं, मगर लोगों के बीच जिस बात की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो है फिल्म के महंगे टिकट, लोगों ने जबसे फिल्म के टिकट्स की कीमत सुनी हैं, तभी से सबका दिल टूट चुका है, अब सवाल यह है कि आखिर मेकर्स ने फिल्म की टिकटें इतनी महंगी क्यों रखी? 

तो फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की कीमत से लोगों के होश उड़ गए हैं, बताया जा रहा है कि मुंबई के मशहूर बोरीवली में INOX Megaplex में फिल्म की टिकट ₹3100 रुपये तक रखी गई है, वहीं दिल्ली के कई बड़े थिएटर्स में कीमत ₹2400 तक जा चुकी है, आपको बता दें की इन ऊंचे दामों का मुख्य कारण 18 मार्च को ‘ पेड प्रीव्यू’ शोज की भारी डिमांड और लग्जरी सिनेमा एक्सपीरियंस बताया जा रहा है, फिल्म का क्रेज इतना ज्यादा लोगों के बीच पैदा हो गया है कि मुंबई के कई बड़े सिनेमा में तो ₹3800 तक के टिकट्स होने के बावजूद हाउसफुल हो चूका है, खबरों के अनुसार फिल्म की ₹50 करोड़ से अधिक एडवांस बुकिंग हो भी चुकी है, जिसे सुन सभी के होश उड़ रहे हैं. 

संबंधित खबरें

Advertisement