Home > वीडियो > रेडबर्ड एयरवेज का विमान लापता होने के बाद क्रैश, झारखंड के चतरा में मिलीं 7 लाशें!

रेडबर्ड एयरवेज का विमान लापता होने के बाद क्रैश, झारखंड के चतरा में मिलीं 7 लाशें!

Air ambulance crash: झारखंड के चतरा जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने हर किसी का दिल दहला दिया है, रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एक एयर एम्बुलेंस सोमवार की शाम भीषण हादसे का शिकार हो गई, जिसमें सवार सभी 7 लोगों की जान चली गई है, चतरा की उपायुक्त (DC) कीर्तिश्री जी. ने पीटीआई (PTI) से बात करते हुए इस दर्दनाक हादसे की पुष्टि की और बताया कि प्लेन में मौजूद सातों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. यह बदनसीब विमान 'रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड' का Beechcraft C90 (VT-AJV) था. इसने शाम 7:11 बजे रांची एयरपोर्ट से दिल्ली जाने के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के ठीक 19 मिनट बाद यानी करीब 7:30 बजे इसका संपर्क रडार से टूट गया और यह अचानक गायब हो गया, काफी खोजबीन के बाद पता चला कि विमान सिमरिया के बरियातू पंचायत वाले इलाके में घने जंगलों के बीच क्रैश हो चुका है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्लेन का नामोनिशान मिट गया, फिलहाल रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है और मलबे से शवों को निकालने का काम जारी है, इस हादसे ने पूरे झारखंड समेत देश को गहरे सदमे में डाल दिया है.

By: Sumaira Khan | Published: February 25, 2026 8:37:09 AM IST

Air ambulance crash: झारखंड के चतरा जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने हर किसी का दिल दहला दिया है, रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एक एयर एम्बुलेंस सोमवार की शाम भीषण हादसे का शिकार हो गई, जिसमें सवार सभी 7 लोगों की जान चली गई है, चतरा की उपायुक्त (DC) कीर्तिश्री जी. ने पीटीआई (PTI) से बात करते हुए इस दर्दनाक हादसे की पुष्टि की और बताया कि प्लेन में मौजूद सातों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था.

यह बदनसीब विमान ‘रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड’ का Beechcraft C90 (VT-AJV) था. इसने शाम 7:11 बजे रांची एयरपोर्ट से दिल्ली जाने के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के ठीक 19 मिनट बाद यानी करीब 7:30 बजे इसका संपर्क रडार से टूट गया और यह अचानक गायब हो गया, काफी खोजबीन के बाद पता चला कि विमान सिमरिया के बरियातू पंचायत वाले इलाके में घने जंगलों के बीच क्रैश हो चुका है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्लेन का नामोनिशान मिट गया, फिलहाल रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है और मलबे से शवों को निकालने का काम जारी है, इस हादसे ने पूरे झारखंड समेत देश को गहरे सदमे में डाल दिया है.

संबंधित खबरें

Advertisement