Thieves Trapped In Shop: पंजाब का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई यही कहता नजर आ रहा है कि – ‘जैसी करनी वैसी भरनी’, अब लोग ऐसा क्यों कह रहे हैं? तो आइए आपको बताते हैं, दरअसल पंजाब की एक लोकल दुकान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक लुटेरों का पूरा ग्रुप दुकान के अंदर चोरी की नीयत से दिन के उजाले में घुस जाता है, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सभी लुटेरों ने अपनी पहचान छुपा रखी थी, यानी की सभी के चेहरों पर नकाब था, जिससे उस वक्त किसी की पहचान करना मुमकिन नहीं था, दुकान में आते ही चोरों ने अपना काम किया, मगर बाहर नहीं जा सके.
दरअसल हुआ ऐसा यूं कि जब दुकान में चोरी के वक्त हल्ला मचा तो देखते ही देखते बाहर लोग इकट्ठा होने लगे, देखने वाली बात यह है कि पहली बार कुछ ऐसा सामने आया है जहां पब्लिक ने तुरंत एक बेहद ही अच्छा फैसला करते हुए दुकान के शटर बाहर से ही गिरा दिए, और चोरों को बंदी समेत अंदर ही बंद कर दिया, जिसके बाद उनकी हालत बुरी हो गई, सभी थोड़ी ही देर बाद बाहर निकलने के लिए गिड़गिड़ाते नजर आए, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और हर एक चोर को धर-दबोचा, साथ ही अब सोशल मीडिया पर लोग पब्लिक की इस समझदारी की खूब तारीफ करते दिख रहे हैं, देखें यह कमाल का वीडियो.