Your browser doesn't support HTML5 video.
Dating Rumours: मुंबई के अंधेरी में एक बेहद दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब प्रतीक सहजपाल और खानजादी को एक साथ स्पॉट किया गया. दोनों की केमिस्ट्री और अचानक साथ दिखना फैन्स के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा खानजादी के रिएक्शन की हो रही है. जैसे ही पप्स (पैपराजी) की लाइटें उन पर पड़ीं, खानजादी बुरी तरह चौंक गईं और उनके चेहरे पर एक पल के लिए डर साफ दिखाई दिया.
शायद उन्हें उम्मीद नहीं थी कि अंधेरी की गलियों में भी कैमरे उनका पीछा कर लेंगे। प्रतीक जहां कैमरों के सामने सहज दिख रहे थे, वहीं खानजादी का यह ‘शॉक्ड’ अवतार अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. अब लोगों का कहना है कि यह दोनों शायद एक दुसरे को डेट कर रहे हैं, जिसकी पुष्टि अभी तक नहीं है.

