सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में सड़क पर हवाई जहाज (ELF) उतारने की पहली खास सुविधा शुरू कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के अलावा और भी जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं. इसके बाद ही भारतीय वायुसेना के जांबाज पायलटों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करके इस नई स्ट्रिप को भी उड़ान भरने और लैंड करते हुए दिखाया.
आपको बता दें कि इस नई पट्टी पर सुखोई और राफेल जैसे खतरनाक लड़ाकू विमानों ने बहुत ही आसानी से लैंडिंग की और यहां से उड़ान भी भरी, जिसका वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है.