बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अक्सर अपने बेहतरीन फैशन सेंस और ग्रेसफुल लुक्स के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उनका मुंबई में स्पॉट होना उनके लिए थोड़ा भारी पड़ गया. हाल ही में जब मीरा को मुंबई के एक इलाके में देखा गया, तो पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो कैमरे में कैद किए. हालांकि, जैसे ही ये विजुअल्स सोशल मीडिया पर आए, लोगों की नजर उनके चेहरे या स्टाइल से ज्यादा उनकी ड्रेस के एक खास हिस्से पर ठहर गई.
लोगों ने नोटिस किया कि मीरा की ड्रेस एक तरफ से फटी हुई थी या उसकी सिलाई खुली हुई थी. देखते ही देखते यह बात जंगल की आग की तरह फैल गई और लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने तो यह तक कमेंट किया कि इतने पैसे होने के बावजूद उन्होंने फटे कपड़े क्यों पहन रखे हैं.