Home > वीडियो > 90s की क्वीन का आज भी है जलवा, दुबई में अपनी ‘लेजेंडरी वॉक’ से Karisma Kapoor ने उड़ाए सबके होश!

90s की क्वीन का आज भी है जलवा, दुबई में अपनी ‘लेजेंडरी वॉक’ से Karisma Kapoor ने उड़ाए सबके होश!

Karisma Kapoor Dubai Runway: बॉलीवुड की 'ओरिजिनल क्वीन' करिश्मा कपूर ने फिर से साबित कर दिया है कि स्टाइल और ग्रेस के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं है, और न ही उनका क्रेज कभी खत्म होने वाला है, दुबई में हुए एक इंटरनेशनल फैशन शो में करिश्मा कपूर ने जब रनवे पर कदम रखा, तो वहां मौजूद हर शख्स की निगाहें उन पर टिक गईं, उनकी वॉक में वही पुरानी स्टार पावर और एक ऐसी विरासत (Legacy) की झलक दिखी.

By: Sumaira Khan | Published: February 4, 2026 9:37:05 AM IST

Karisma Kapoor Dubai Runway: बॉलीवुड की ‘ओरिजिनल क्वीन’ करिश्मा कपूर ने फिर से साबित कर दिया है कि स्टाइल और ग्रेस के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं है, और न ही उनका क्रेज कभी खत्म होने वाला है, दुबई में हुए एक इंटरनेशनल फैशन शो में करिश्मा कपूर ने जब रनवे पर कदम रखा, तो वहां मौजूद हर शख्स की निगाहें उन पर टिक गईं, उनकी वॉक में वही पुरानी स्टार पावर और एक ऐसी विरासत (Legacy) की झलक दिखी, जो केवल किसी बड़े दिग्गज और प्रोफेशनल एक्ट्रेस के सालों के एक्सपीरियंस से आती है, करिश्मा कपूर ने जिस नजाकत और कॉन्फिडेंस के साथ रैंप पर वॉक किया, उसने यह साफ कर दिया कि वह आज भी ग्लोबल फैशन आइकन क्यों मानी जाती हैं.

साथ ही दुबई की चकाचौंध के बीच करिश्मा कपूर का लुक काफी रॉयल और क्लासी लग रहा था, उन्होंने अपने आउटफिट के साथ एक ऐसी गरिमा बनाए रखी, जिसने इंटरनेशनल रनवे पर बॉलीवुड के साथ अपने पूरे कपूर खानदान का नाम रोशन कर दिया, उनके हर कदम में एक अलग ही लेवल का कॉन्फिडेंस था, जिसे देखकर फैन्स उनकी तुलना 90 के दशक की ‘लोलो’ से करने लगे, सोशल मीडिया पर उनकी इस वॉक का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

संबंधित खबरें

Advertisement