Jama Masjid Eid Celebration Kids 2026: ईद-उल-फितर के पाक मौके पर आज पूरी दिल्ली जश्न में डूबी है, लेकिन असली रौनक जामा मस्जिद में दिखाई दे रही है नमाज़ अदा करने के बाद जैसे ही लोग बाहर निकले, बच्चों की टोली ने पूरा मोर्चा संभाल लिया, इन बच्चों के लिए ईद का मतलब सिर्फ त्यौहार नहीं, बल्कि नए कपड़े ढेर सारी ईदी और दोस्तों के साथ मस्ती है, कैमरे को देखते ही इन बच्चों का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया, कोई ग्रुप में ‘ईद मुबारक’ चिल्ला रहा है, तो कोई अपने नए जूतों और टोपियों को फ्लॉन्ट कर रहा है, बच्चों की इस बेसाख्ता खुशी ने बड़ों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी है, जामा मस्जिद की सीढ़ियों से लेकर मुख्य द्वार तक हर तरफ बच्चों की हलचल और उनकी शरारतें ही चर्चा का विषय बनी हुई हैं, यह नज़ारा साबित करता है कि त्यौहारों की असली चमक बच्चों की मुस्कान में ही छिपी होती है.
2