Black Acid Rain Iran: ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग अब और भी खतरनाक मोड़ ले चुकी है, हाल ही में जो वीडियो ईरान का बताया जा रहा है तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर पूरी दुनिया ही हैरत में है, दरअसल कुछ दिन पहले एक ईरान का वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुआ, जिसमें देखा जा सकता है कि इजरायल ने इस बार ईरान के ऊपर बहुत तगड़ा हमला कर दिया है, आपको बता दें कि इजरायली एयरस्ट्राइक के बाद ईरान में काला तेजाब (Black Acid Rain) की बारिश होने की खबर और वीडियो सामने आए हैं, जिसे देख किसी को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है, यह दावा किया जा रहा है कि इजरायल ने ईरान के जिस मिसाइल डिपो और केमिकल प्लांट पर हमला किया है यह उसी का नतीजा है
इस हमले के बाद से ही ईरान की जनता दहशत में है, साथ ही दूसरे देशों का यह भी मानना है कि यह तेजाब वाली बारिश और केमिकल भरे धुंए तापमान और मौसम के लिए भारी मुश्किल ला सकता है, जिसे हमें रोकना होगा, ईरान ने लोगों को यह सलाह भी दी कि वे घर से न निकलें और मास्क लगाने की आदत डाल लें.