Home > वीडियो > ‘जो होना था हो गया’: एमबीए छात्रा के हत्यारे ‘Piyush Dhamnotia’ की बेशर्मी ने सबको चौंकाया!

‘जो होना था हो गया’: एमबीए छात्रा के हत्यारे ‘Piyush Dhamnotia’ की बेशर्मी ने सबको चौंकाया!

Indore Murder Case: इंदौर के द्वारकापुरी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो दिल दहला देने वाला है. यहां एक एमबीए के स्टूडेंट की उसके ही प्रेमी पीयूष धामनोदिया ने बेरहमी से हत्या कर दी. शादी को लेकर हुए विवाद के बाद पीयूष ने अपनी प्रेमिका का गला घोंट कर दर्दनाक हत्या कर दी. बात यह खत्म नहीं होती बल्कि प्रेमी ने यह केस उलझाने को लड़की के कुछ प्राइवेट फोटोज उसी के फोन से लीक भी किए...

By: Sumaira Khan | Published: February 19, 2026 9:56:31 AM IST

Indore Murder Case: इंदौर के द्वारकापुरी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो दिल दहला देने वाला है. यहां एक एमबीए के स्टूडेंट की उसके ही प्रेमी पीयूष धामनोदिया ने बेरहमी से हत्या कर दी. शादी को लेकर हुए विवाद के बाद पीयूष ने अपनी प्रेमिका का गला घोंट कर दर्दनाक हत्या कर दी. बात यह खत्म नहीं होती बल्कि प्रेमी ने यह केस उलझाने को लड़की के कुछ प्राइवेट फोटोज उसी के फोन से लीक भी किए. इस मामले में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात आरोपी का व्यवहार है. पुलिस हिरासत में मीडिया से बात करते हुए उसके चेहरे पर पछतावे का एक भी निशान नहीं था. बल्कि वह मुस्कुराते हुए यह कहता नजर आया, ‘सब छोड़ो, जो होना था वो हो गया, अब जानकर क्या करोगे?

इतना ही नहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपी ने कुछ तंत्र-मंत्र या काले जादू जैसी गतिविधियों की भी कोशिश की थी. वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार होकर महाराष्ट्र और गोवा की तरफ भाग गया था, जहां से पुलिस ने उसे धर दबोचा, फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है और इस डरावने हत्याकांड की परतें लगातार खुल रही हैं.

संबंधित खबरें

Advertisement