Viral Video: आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा और खास मैच अब बस कुछ ही घंटों की दूरी पर है. रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो का जाना-माना आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें एक दूसरे का सामना करेंगे, आपको बता दें कि इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले भारतीय टीम कोलंबो हवाई अड्डे पर पहुंच चुकी है, जहां खिलाड़ियों का पूरे जोर-शोर से स्वागत किया गया है, टीम के सभी खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ यह महा मुकाबला जीतने के लिए पूरी तरह तैयार और फुल कॉन्फिडेंट दिखाई दे रहे हैं.
इतना ही नहीं अब सब यानी की पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमी इसी मैच पर अपनी नजरें टिकाए हुए हैं, क्योंकि भारत और पाकिस्तान का यह मैच हमेशा से ही रोमांच की पराकाष्ठा पर खेला जाता है, टीम के स्वागत का यह वीडियो भी इस वक्त सोशल मीडिया पर हर तरफ वायरल हो रहा है.