एक बेहद ही खतरनाक वीडियो हाल ही में हरियाणा से सामने आया है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है, होली के मौके पर कुछ उपद्रवियों ने एक बेजुबान गाय के साथ ऐसी क्रूरता की, जिसे देख किसी की भी रूह कांप जाए, वायरल क्लिप में कथित तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे नशे में धुत कुछ लोग एक गाय को जबरन शराब पिला रहे हैं. इतना ही नहीं, उस बेबस जानवर से एक गाड़ी भी खिंचवाई जा रही है, जिस पर नशे में चूर युवक सवार होकर हुड़दंग मचा रहे हैं.
यह घटना न केवल पशु क्रूरता का एक गंभीर मामला है, बल्कि यह सार्वजनिक नैतिकता के पतन को भी दर्शाती है, जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर फैला, पशु अधिकार कार्यकर्ताओं और आम जनता ने इसकी कड़ी निंदा शुरू कर दी, हजारों लोगों ने इस कृत्य को ‘अमानवीय’ और ‘पाप’ करार दिया है, होली जैसे पवित्र त्यौहार की आड़ में बेजुबान जानवरों को प्रताड़ित करना कानूनी और नैतिक दोनों रूप से अपराध है.