Home > वीडियो > ईरान-इजरायल युद्ध की आंच दुबई तक: फेरमोंट होटल पर हमला और एयरपोर्ट पर अलर्ट!

ईरान-इजरायल युद्ध की आंच दुबई तक: फेरमोंट होटल पर हमला और एयरपोर्ट पर अलर्ट!

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच, दुबई के सबसे मशहूर और मेहंगा इलाका पाम जुमेराह (Palm Jumeirah) में एक डरावना मंजर देखने को मिला, 28 फरवरी 2026 की रात को ईरान द्वारा दागी गई मिसाइलों को यूएई के डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया, लेकिन…

By: Sumaira Khan | Published: March 1, 2026 11:09:30 AM IST

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच, दुबई के सबसे मशहूर और मेहंगा इलाका पाम जुमेराह (Palm Jumeirah) में एक डरावना मंजर देखने को मिला, 28 फरवरी 2026 की रात को ईरान द्वारा दागी गई मिसाइलों को यूएई के डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया, लेकिन उनका जलता हुआ मलबा सीधे फेरमोंट द पाम (Fairmont The Palm) होटल और उसके आसपास ही गिरा, इस मलबे की वजह से होटल के प्रवेश द्वार और ऊपरी हिस्सों में भीषण आग लग गई.

दुबई सिविल डिफेंस की टीमों ने फुर्ती दिखाते हुए आग पर काबू पाया, लेकिन इस हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं, इसके साथ ही दुबई के अन्य लैंडमार्क जैसे बुर्ज अल अरब के पास भी ड्रोन का मलबा गिरने की खबरें आई हैं, सुरक्षा कारणों से दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है, शहर में अफरा-तफरी का माहौल है और प्रशासन ने लोगों से केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है.

संबंधित खबरें

Advertisement