दिव्या अग्रवाल एक बार फिर अपने गुस्से को लेकर चर्चा में हैं और इस बार पैपराजी के एक सीधे सवाल ने उन्हें आगबबूला कर दिया, दरअसल, हाल ही में जब दिव्या शो से बहार निकल गईं और अब लगातार मीडिया का सामने करती दिख रही हैं, अब ऐसे में जब वो फिर से मीडिया के सामने आईं, तो एक पैपराजी ने उनके गेम खेलने के तरीके पर सवाल उठा दिया, और उनसे कर दिया एक तीखा सवाल, पैप्स ने सीधे तौर पर कह दिया कि उन्होंने शो में सही से गेम नहीं खेला और उन्हें शायद खेलना ही नहीं आया, अपनी खेल रणनीति (Game Plan) पर इस तरह की टिप्पणी सुनकर दिव्या अग्रवाल का पारा चढ़ गया और वे वहीं पैपराजी पर भड़क गईं.
दिव्या ने पैपराजी को खरी-खोटी सुनाते हुए कटाक्ष किया कि अगली बार ‘द 50’ शो में इस पैपराजी को ही भेजना चाहिए, उन्होंने गुस्से में कहा कि यही वहां जाकर बताएगा कि असल में गेम कैसे खेला जाता है, दिव्या का यह व्यवहार देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए, जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने दिव्या को ट्रोल करना शुरू कर दिया, यूजर्स का कहना है कि दिव्या अपनी बुराई या अपनी कमियों को स्वीकार नहीं कर पा रही हैं और इसी वजह से वे मीडिया कर्मियों पर अपनी खीझ निकाल रही हैं.