दिल्ली के वजीराबाद में हुई यह घटना केवल एक अपराध नहीं, बल्कि सामाजिक ताने-बाने पर एक गहरा प्रहार है, आकाश पंडित नाम के व्यक्ति द्वारा की गई इस नीच हरकत ने कानून-व्यवस्था और भाईचारे की नींव को हिलाकर रख दिया है, पवित्र कब्रों को क्षतिग्रस्त करना और उन पर आग लगाना एक ऐसी संवेदनहीनता है जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है, पीड़ित समुदाय का गुस्सा जायज है, क्योंकि यहां न केवल उनके धार्मिक स्थल का अपमान हुआ है, बल्कि उनके पूर्वजों की यादों को भी ठेस पहुंचाई गई है, इतनी ही नहीं आरोपी ने कब्रिस्तान में खड़े हो कर खुल्ला यह नारा लगाया कि सभी मुर्दों को कब्रों से निकालो और सभी खबरों को आग लगा दो, दिल्ली पुलिस के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती इस नफरत को फैलने से रोकने और अपराधी को ऐसी सजा दिलाने की है जो एक मिसाल बन सके.
2